Breaking News
तरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्तीGharaunda Snatching Case Karnal: घरौंडा में महिला से सोने की बाली झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की बाइकAmit Shah Ambala Visit Martyr Memorial: शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए अंबाला आ रहे अमित शाह, 500 पुलिस जवानों के पहरे में होगा कार्यक्रमSonipat Minor Girl Murder: सोनीपत में खौफनाक वारदात, 7 दिन से लापता 16 साल की लड़की का तालाब में मिला शव, चेहरा जलायातरन तारन के पट्टी में SDM ने पराली प्रबंधन का जायजा लेने के लिए विभिन्न गांवों का किया दौराराजस्थान में दिवाली पर पुलिस अलर्ट, बाजारों में बढ़ेगी गश्त; साइबर ठगों और नशा माफिया पर CM की सख्तीGharaunda Snatching Case Karnal: घरौंडा में महिला से सोने की बाली झपटने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सीआईए-1 ने बरामद की बाइकAmit Shah Ambala Visit Martyr Memorial: शहीद स्मारक के उद्घाटन के लिए अंबाला आ रहे अमित शाह, 500 पुलिस जवानों के पहरे में होगा कार्यक्रमSonipat Minor Girl Murder: सोनीपत में खौफनाक वारदात, 7 दिन से लापता 16 साल की लड़की का तालाब में मिला शव, चेहरा जलाया

Ambala Road Accident: अंबाला कैंट में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Ambala Road Accident: अंबाला कैंट में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अंबाला कैंट में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala Road Accident: अंबाला कैंट में टांगरी बांध के समीप बीती रात रफ्तार का कहर एक हंसते-खेते परिवार को हमेशा के लिए उजाड़ गया। साकेत अस्पताल के नजदीक जगाधरी-यमुनानगर हाईवे पर किसी अज्ञात और तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान शिव कॉलोनी, खोजकीपुर निवासी 32 वर्षीय मेहित के रूप में हुई है, जो पेशे से पीवीसी (PVC) का काम करता था।

ERV टीम ने दिखाई मानवता, गंभीर हालत में पहुंचाया था अस्पताल

विज्ञापन

शिकायतकर्ता राहुल ने पुलिस को दी आपबीती में बताया कि उनका छोटा भाई मेहित मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे अपनी टीवीएस स्पोर्ट बाइक पर सवार होकर घर से निकला था। जब वह टांगरी बांध के पास साकेत अस्पताल के सामने पहुंचा, तो पीछे या सामने से आए किसी लापरवाह वाहन ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि उसी दौरान पुलिस की आपातकालीन वाहन (ERV-113) वहां से गुजर रही थी। टीम में तैनात ASI ललित कुमार और SPO लाभ सिंह की नजर सड़क पर पड़े घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत मानवता दिखाते हुए उसकी बाइक को किनारे लगवाया और उसे अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

पीजीआई ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, रास्ते में तोड़ा दम

सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने मेहित की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन आनन-फानन में एंबुलेंस का बंदोबस्त कर उसे चंडीगढ़ लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर होने पर उसे पंजाब एवं हरियाणा सीमा से सटे एक अन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस अंबाला कैंट लेकर लौटे, जहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवाया।

महेश नगर थाने में केस दर्ज, फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई महेश नगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई राहुल के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(a), 106 और 324(4) के तहत FIR दर्ज की है। इस पूरे मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल संजीव कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें–    सावधान! 5 नवंबर को अंबाला-यमुनानगर मार्ग रहेगा बंद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।