Breaking News
Astrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडAstrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंड

Ambala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर

Ambala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर

दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala News: दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जग्गी सिटी सेंटर के समीप अंबाला कैंट की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक चला रहे 57 वर्षीय अधेड़ सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आरोपी कार चालक मौके से गाड़ी भगा ले जाने में कामयाब रहा। घटना की शिकायत मिलने पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

शाहबाद से काम निपटाकर घर लौट रहे थे पीड़ित, पीछे से आई कार ने बनाया शिकार

विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के शंभू कलां निवासी 57 वर्षीय जगतार सिंह ने बताया कि वे 30 अक्टूबर को अपने किसी निजी काम के सिलसिले में शाहबाद आए हुए थे। काम निपटाने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर जग्गी सिटी सेंटर के पास पहुंचे, तभी अंबाला कैंट की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में पीछे से सीधी टक्कर मार दी।

दोनों कुल्हों और टांग में आया फ्रैक्चर, अस्पताल में भर्ती

टक्कर लगते ही जगतार सिंह बाइक समेत सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में उनके दोनों कुल्हों और पैर की हड्डियों में गंभीर फ्रैक्चर आया है। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बलदेव नगर थाना पुलिस ने दर्ज की FIR, आरोपी चालक की तलाश में जुटी टीम

हादसे की भनक मिलते ही बलदेव नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। जांच अधिकारी का कहना है कि पीड़ित जगतार सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे में गंभीर चोटें पहुंचाने की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब हाईवे और जग्गी सिटी सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Footage) की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी कार और उसके चालक की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें–  जनसेवा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, सिर धड़ से अलग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।