Breaking News
Ladwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरNarnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मददLadwa News: कुरुक्षेत्र में साफ-सफाई के दौरान लोहे की सीढ़ी में उतरा 11KV करंट, एक की जान गईGharaunda School Van Accident: घरौंडा में 10 मासूमों से भरी स्कूल वैन को ट्रक ने रौंदा, 1 बच्चा करनाल रेफरNarnaul : स्टेज कैरिज परमिट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 6 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदनIndian Railways: दिवाली-छठ पर घर जाने की तैयारी? जानिए स्पेशल ट्रेन और नॉर्मल ट्रेन के किराए और टाइमिंग में कितना होता है अंतरNarnaul : महेंद्रगढ़ में मसालों की खेती पर बंपर अनुदान, मेथी पर 15 हजार और लहसुन पर 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की मदद

Amritsar GRP ASI shot : अमृतसर में एएसआई सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला, पंजाब में पुलिस अधिकारी पर 5वीं वारदात

hharpreet singh
Amritsar GRP ASI shot : अमृतसर में एएसआई सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला, पंजाब में पुलिस अधिकारी पर 5वीं वारदात

अमृतसर में एएसआई सुखचैन सिंह पर जानलेवा हमला, पंजाब में पुलिस अधिकारी पर 5वीं वारदात

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Amritsar GRP ASI Shot : अमृतसर में रविवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एएसआई सुखचैन सिंह पर बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। यह वारदात शाम करीब सवा सात बजे गांव जगदेव खुर्द के पास स्थित एक पुली पर हुई, जो उनके घर से महज एक किलोमीटर दूर है।

हमले में एक गोली एएसआई की बाईं बाजू को चीरती हुई आर-पार हो गई। परिजनों ने तुरंत घायल अधिकारी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने पुली पर घेरा, चलाईं गोलियां

अमृतसर रेलवे स्टेशन पर तैनात एएसआई सुखचैन सिंह रविवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद सामान्य कपड़ों (टी-शर्ट) में अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे गांव जगदेव खुर्द के पास पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश युवकों ने उनकी बाइक को चारों तरफ से घेर लिया।

इससे पहले कि सुखचैन सिंह स्थिति को समझ पाते, हमलावरों ने पिस्टल निकालकर सीधे उन पर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही एएसआई लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गए।

2019 के भाई हत्याकांड से जुड़े तार, भाभी पर जताया शक

अस्पताल में उपचाराधीन एएसआई सुखचैन सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दिए बयान में बताया कि उनकी किसी से कोई सीधी दुश्मनी नहीं है। हालांकि, उन्होंने वर्ष 2019 में हुई अपने सगे भाई की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए अपनी भाभी पर इस जानलेवा हमले की साजिश रचने का गंभीर शक जताया है।

पुलिस इस पारिवारिक रंजिश वाले एंगल को ध्यान में रखकर गहराई से पड़ताल कर रही है। हालांकि, वारदात के वक्त सुखचैन सिंह पुलिस वर्दी में नहीं थे, इसलिए पुलिस यह भी जांच रही है कि हमलावरों को उनके लौटने के सटीक रूट की जानकारी किसने दी थी।

पंजाब में एएसआई रैंक के अधिकारियों पर 5वां हमला

प्रदेश में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हाल के महीनों में पंजाब में एएसआई स्तर के अधिकारियों पर हमले की यह पांचवीं घटना है। इससे पहले अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में इसी तरह की शैली में तीन एएसआई की हत्या की जा चुकी है, जबकि अमृतसर में ही एक अन्य एएसआई हमले में घायल हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायल एएसआई का हाल जाना। डीएसपी धर्मिंदर कल्याण ने बताया कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और जल्द ही आरोपियों को बेनकाब कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Nawanshahr Banga Bus Accident : बंगा के पास बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी बस, LPU के 2 छात्रों समेत 3 की मौत

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।