Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Amritsar heroin seizure : ड्रोन के जरिए आई 17 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Amritsar heroin seizure : ड्रोन के जरिए आई 17 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

ड्रोन के जरिए आई 17 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Amritsar heroin seizure :  अमृतसर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन की एक बड़ी खेप के साथ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोच लिया है। अमृतसर-तरनतारन रोड पर फ्लाईओवर के नीचे नशे की डील होने की पुख्ता सूचना पर काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) ने यह बड़ी कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार से 17 किलो हेरोइन बरामद की। इस सफलता के साथ ही पुलिस ने महज चार दिनों के भीतर कुल 54 किलो हेरोइन जब्त करने का बड़ा दावा किया है। पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अमृतसर पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजी गई प्रतिबंधित नशीले पदार्थों की खेप को ठिकाने लगाने की फिराक में घूम रहे तीन शातिर तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा। काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) विंग को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृतसर-तरनतारन रोड पर फ्लाईओवर के पास एक बड़ी डील होने वाली है। बिना वक्त गंवाए पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और एक संदिग्ध सिल्वर रंग की मारुति स्विफ्ट कार को रोककर जब तलाशी ली, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए।

विज्ञापन

कार के भीतर से निकला अवैध नशों का जखीरा

तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर से 17 किलो उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने तुरंत नशीले पदार्थ को जब्त करते हुए कार में सवार तीनों लोगों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस, मलकियत सिंह और राजिंदर सिंह के तौर पर हुई है, जो सभी अमृतसर के खालसा नगर प्लाट, कोट मीत सिंह के निवासी बताए जा रहे हैं।

शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि यह शातिर गिरोह सीमा पार बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा था और ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई खेप को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम करता था।

चार दिन में 54 किलो हेरोइन जब्त करने का रिकॉर्ड

इस सनसनीखेज कार्रवाई के बाद पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने मीडिया से साझा जानकारी में बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने पिछले चार दिनों के भीतर नशे के खिलाफ जबरदस्त प्रहार किया है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो 16 सितंबर को पुलिस ने 27 किलो हेरोइन के साथ चार तस्करों को दबोचा था, जिनके पास से एक विदेशी आधुनिक पिस्तौल भी मिली थी। इसके ठीक बाद 18 सितंबर को 10 किलो हेरोइन और पकड़ी गई। अब ताजा मामले में 17 किलो बरामदगी के साथ पिछले चार दिनों में पुलिस कुल 54 किलो हेरोइन जब्त कर चुकी है।

नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने में जुटी एजेंसियां

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर के पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 60 दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि इन तस्करों के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और पंजाब में इन्हें यह खेप रिसीव करवाने में कौन-कौन स्थानीय मददगार शामिल थे। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन आरोपियों से मिलने वाली कड़ियों के आधार पर आने वाले दिनों में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Abohar murder : अबोहर में सिर पर वार कर मजदूर की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।