Breaking News
Karnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशन

Sanjiv Arora Case: भोंडसी जेल पहुंचे अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान, जीएसटी घोटाले में बंद संजीव अरोड़ा से की मुलाकात

AAmandeep Singh
Sanjiv Arora Case: भोंडसी जेल पहुंचे अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान, जीएसटी घोटाले में बंद संजीव अरोड़ा से की मुलाकात
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भोंडसी जेल में शनिवार को उस समय सियासी सरगर्मियां अचानक बढ़ गईं, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वहां पहुंचे। आम आदमी पार्टी के दोनों शीर्ष नेता दिल्ली से सीधे रवाना होकर भोंडसी जेल पहुंचे। वहां उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में बंद पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा से मुलाकात की। जेल मैनुअल के तहत प्रशासन से बकायदा अनुमति लेने के बाद दोनों नेताओं को अरोड़ा से मिलने दिया गया। एक अलग कमरे में करीब 20 मिनट तक चली इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

₹100 करोड़ के फर्जी जीएसटी घोटाले का है मामला

विज्ञापन

गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इसी महीने 9 मई को गिरफ्तार किया था। उन पर कागजों में हेरफेर करके ₹100 करोड़ से अधिक का फर्जी जीएसटी घोटाला करने और मनी लॉन्ड्रिंग को अंजाम देने का गंभीर आरोप है। गिरफ्तारी के बाद विशेष अदालत ने अरोड़ा को पहले 7 दिन और फिर पूछताछ अधूरी रहने पर दो दिन की अतिरिक्त ईडी रिमांड पर भेजा था। रिमांड अवधि के दौरान केंद्रीय एजेंसी ने उनसे लंबी पूछताछ की, जिसके बाद अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत के तहत भोंडसी जेल भेज दिया था।

फर्जी एक्सपोर्ट और शेल कंपनियों के जरिए हेरफेर

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे खेल की शुरुआत साल 2023 में हुई थी, जब संजीव अरोड़ा की कंपनी एचएसआरएल (HSRL) पर सिर्फ कागजों के भीतर 157.12 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन बेचने का शक हुआ। इसके साथ ही दुबई में 102 करोड़ रुपये के फर्जी एक्सपोर्ट का भी मामला सामने आया। आरोप है कि दिल्ली की कई शेल (फर्जी) कंपनियों के जरिए गलत तरीके से जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम किया गया। विदेशी लेनदेन में गड़बड़ी की भनक लगते ही ईडी ने अप्रैल 2026 में पहली बार फेमा के तहत अरोड़ा के ठिकानों पर रेड की थी, जिसके बाद कड़ियां जुड़ती चली गईं।

चंडीगढ़ से हुई थी गिरफ्तारी, पंजाब में सियासी घमासान तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी ने 5 मई 2026 को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत नया मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद 9 मई को चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम में एक साथ 5 ठिकानों पर छापेमारी की गई। चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित सरकारी आवास पर कई घंटों की सघन पूछताछ के बाद ईडी ने संजीव अरोड़ा को आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया था। इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद से ही पंजाब और दिल्ली की राजनीति में उबाल है। आम आदमी पार्टी जहां इसे केंद्र सरकार का राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, वहीं भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक न्यायसंगत कार्रवाई करार देकर ‘आप’ पर हमलावर है।

विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।