Breaking News
Astrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडAstrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योगDhanteras Ganesh Lakshmi Murti: मूर्ति खरीदते वक्त भूलकर भी न करें ये गलती, जानें सही नियमJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंड

Astrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योग

Astrology Predictions: मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योग

मेष, तुला और धनु समेत 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा त्रिएकादश योग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Astrology Predictions: ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर आकाश मंडल में एक महत्वपूर्ण गोचरिय बदलाव होने जा रहा है। सुख-वैभव के कारक ग्रह शुक्र और ज्ञान-समृद्धि के प्रतीक देवगुरु बृहस्पति एक-दूसरे से ऐसी स्थिति में होंगे कि इनके बीच 60 डिग्री का कोण यानी ‘लाभ योग’ बनेगा। इस समय गुरु सिंह राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र अपनी स्वराशि तुला में वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की यह जुगबंदी खासकर पांच राशि के जातकों के जीवन में सुनहरे बदलाव लाने का संकेत दे रही है।

क्या होता है त्रिएकादश योग और क्यों है यह खास? (Venus Jupiter 60 Degree Angle) 

विज्ञापन

ज्योतिष में जब दो शुभ ग्रह एक-दूसरे से तीसरे और ग्यारहवें भाव के संबंध में आते हैं, तब ‘त्रिएकादश योग’ का निर्माण होता है। राशि चक्र के हिसाब से सिंह से तुला तीसरी और तुला से सिंह ग्यारहवीं राशि है। (November 2026 Astrology Predictions) तीसरा भाव हमारे पराक्रम, संवाद और नेटवर्क को दर्शाता है, वहीं ग्यारहवां भाव लाभ, आमदनी और इच्छाओं की पूर्ति का होता है।

चूंकि इस दौरान शुक्र अपनी ही राशि तुला में उल्टी चाल (वक्री) चल रहे हैं, ऐसे में पुराने संपर्क, ठंडे पड़े प्रोजेक्ट और पहले से रुकी हुई आर्थिक योजनाएं अचानक गति पकड़ सकती हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर बरसेगी इस योग की कृपा।

मेष राशि: पार्टनरशिप और करियर में बनेंगे नए रास्ते

मेष राशि के जातकों के लिए यह गोचर पांचवें और सातवें भाव को प्रभावित कर रहा है। (Mesha Karka Tula Dhanu Kumbha Horoscope) शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जो लोग बिजनेस पार्टनरशिप में हैं, उन्हें नए और बड़े क्लाइंट्स मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। वक्री शुक्र के प्रभाव से पुराने रिश्तों से जुड़ा कोई मसला सामने आ सकता है, इसलिए बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें।

कर्क राशि: धन-सपत्ति और बचत में होगी बढ़ोतरी

कर्क राशि के लिए यह योग दूसरे और चौथे भाव में सक्रिय रहेगा। परिवार, बैंक बैलेंस, भूमि-वाहन और संपत्ति से जुड़े मामलों में तरक्की के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट या अतिरिक्त आमदनी का जरिया मिल सकता है। अगर आप नया मकान, दुकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय आपके अनुकूल रहेगा। हालांकि, संपत्ति के कागजात की जांच सावधानी से करें।

तुला राशि: खुद की राशि में बन रहा है सबसे मजबूत योग

चूंकि शुक्र आपकी ही राशि (लग्न) में अपनी ही स्वराशि में बैठे हैं और गुरु ग्यारहवें भाव में हैं, इसलिए यह स्थिति सबसे ज्यादा लाभप्रद तुला राशि वालों के लिए मानी जा रही है। (Shukra Vakri Gochar 2026) आपके व्यक्तित्व में आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ेगा। मीडिया, फैशन, कला, डिजाइन और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है। पुराने संपर्कों के जरिए करियर में प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के पूरे आसार हैं।

धनु राशि: उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और भाग्य का साथ

धनु राशि के स्वामी खुद गुरु हैं और वे नौवें (भाग्य) भाव में गोचर कर रहे हैं, जबकि शुक्र ग्यारहवें भाव में लाभ के द्वार खोल रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा या विदेश में पढ़ाई के रास्ते खुल सकते हैं। व्यापारियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपके अटके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे।

कुंभ राशि: वैवाहिक जीवन और आर्थिक उन्नति का योग

कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु सातवें भाव में और शुक्र नौवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह स्थिति बिजनेस पार्टनरशिप, पब्लिक डीलिंग और दांपत्य जीवन के लिए बहुत ही शानदार है। भाग्य भाव में बैठे योगकारक शुक्र आपको धार्मिक यात्रा, उच्च शिक्षा और पैतृक संपत्ति से लाभ दिला सकते हैं। पिता या किसी वरिष्ठ मार्गदर्शक का पूरा सहयोग मिलेगा।

यह भी पढ़ें–Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ज्योतिष की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।