Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Ayodhya: राम मंदिर पहुंचे अनुपम खेर, बोले- चढ़ावा चोरी के आरोपियों को मिलनी चाहिए सजा

Ayodhya: राम मुंदिर पहुंचे अनुपम खेर, बोले- चढ़ावा चोरी के आरोपियों को मिलनी चाहिए सजा

राम मुंदिर पहुंचे अनुपम खेर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ayodhya: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को कहा कि अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि की कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ा जाना चाहिए और उन्हें सजा मिलनी चाहिए। खेर ने इस बात पर भी जोर दिया कि इस विवाद से मंदिर की पवित्रता और सम्मान पर कोई आंच नहीं आनी चाहिए। अभिनेता (71) ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग शुरू करने से पहले मंदिर में दर्शन करने आए हैं।

खेर ने संवाददाताओं से कहा, “हमारी नयी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग आज से अयोध्या में शुरू हो रही है। राम लल्ला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई भी नया काम कैसे शुरू हो सकता है? इसीलिए मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने और सभी के स्वास्थ्य, शांति तथा सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने आया हूं।”

विज्ञापन

इस कथित घोटाले से उपजे बड़े राजनीतिक तूफान और इसके चलते सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बढ़ी मुश्किलों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में खेर ने कहा कि चोर हर जगह होते हैं। उन्होंने कहा, “इससे मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती। इस मंदिर की स्थापना में 500 साल का लंबा समय लगा है। अगर कुछ लोग इस तरह की गलत हरकतों में शामिल होते हैं, तो इसका असर मंदिर की पवित्रता पर नहीं पड़ना चाहिए।”

अभिनेता ने कहा, “यदि किसी घर में चोरी होती है, तो आप उस घर को दोषी नहीं ठहराते या उसे छोड़ नहीं देते। जो हुआ वह पूरी तरह गलत था और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। लेकिन हमारा प्राचीन सनातन धर्म और भगवान राम अनादि काल से हैं और हमेशा रहेंगे। इसके लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उन्हें निश्चित रूप से पकड़ा जाना चाहिए और सजा दी जानी चाहिए।”

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अयोध्या की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।