Breaking News
Narnaul News: रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, 5 व 6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हुई तैयारियां, चक्का जाम का ऐलानOrry and Sara Ali Khan Enmity: ओरी ने खोला सारा अली खान से दुश्मनी का राज, बताया क्यों तोड़ी बचपन की दोस्तीRailway Mission Amanat: ट्रेन में छूट गया है लैपटॉप या बैग? घबराएं नहीं, रेलवे के इन नियमों से तुरंत मिलेगा सामानNarnaul News: नारनौल के माणक चौक पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के 9 नमूने भरेNarnaul News: 10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में आयोजित होगी जिला स्तरीय चैंपियनशिपNarnaul News: रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, 5 व 6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हुई तैयारियां, चक्का जाम का ऐलानOrry and Sara Ali Khan Enmity: ओरी ने खोला सारा अली खान से दुश्मनी का राज, बताया क्यों तोड़ी बचपन की दोस्तीRailway Mission Amanat: ट्रेन में छूट गया है लैपटॉप या बैग? घबराएं नहीं, रेलवे के इन नियमों से तुरंत मिलेगा सामानNarnaul News: नारनौल के माणक चौक पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के 9 नमूने भरेNarnaul News: 10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में आयोजित होगी जिला स्तरीय चैंपियनशिप

Barara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोर

Barara Sabji Mandi Onion Theft: बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोर

बराड़ा मंडी में दिनदहाड़े चोरी, स्कूटी पर 55 किलो प्याज की बोरी ले उड़े चोर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Barara Sabji Mandi Onion Theft: हरियाणा में इन दिनों चोरों के निशाने पर महंगे होते फल-सब्जी और खासकर प्याज आ गए हैं। ताजा मामला बराड़ा की मुख्य सब्जी मंडी से सामने आया है, जहां शातिर चोर दिनदहाड़े एक दुकान के बाहर से 55 किलो प्याज से भरी बोरी चुराकर चंपत हो गए। घटना 1 नवंबर की दोपहर करीब 2:40 बजे की है। दुकान नंबर 218 के मालिक संदीप ने बताया कि चोरी हुए प्याज की बाजार में कीमत करीब 3 हजार रुपये है। इस दुस्साहसिक वारदात का 39 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दो संदिग्ध युवक स्कूटी पर प्याज की बोरी लादकर फरार होते साफ दिखाई दे रहे हैं।

मुंह पर परना बांधकर दिया वारदात को अंजाम, बिगड़ गया था स्कूटी का संतुलन

विज्ञापन

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक स्कूटी दुकान के ठीक पास आकर रुकती है। इसके बाद एक युवक दुकान के बाहर रखी खाली ट्रे और पास खड़े ठेले को रास्ते से हटाता है। शक न हो इसलिए वह तुरंत अपने मुंह को सफेद परने (गमछे) से अच्छी तरह ढक लेता है। इस दौरान उसका साथी भी वहां पहुंच जाता है। मुंह ढके हुए युवक ने बड़ी चालाकी से दुकान के बाहर रखी प्याज की भारी-भरकम बोरी उठाई और स्कूटी के अगले हिस्से में अटका दी। बोरी का वजन इतना ज्यादा था कि रखते ही स्कूटी का संतुलन भी लड़खड़ा गया, लेकिन दोनों ने मिलकर बोरी को जैसे-तैसे सेट किया और स्कूटी स्टार्ट कर वहां से रफूचक्कर हो गए।

एक दिन पहले पड़ोसी की दुकान से भी गायब हुई थी प्याज की बोरी

पीड़ित दुकानदार संदीप का दावा है कि उनकी दुकान पर हुई इस चोरी से महज एक दिन पहले यानी 31 अक्टूबर को उनकी ही बगल वाली दुकान (नंबर 222) से भी प्याज की बोरी चोरी हो चुकी है, जो मोहित नाम के दुकानदार की है। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है कि 31 अक्टूबर और 1 नवंबर की दोनों वारदातों में एक ही गिरोह के लोग शामिल थे या नहीं, क्योंकि चोरों का स्टाइल एक जैसा ही बताया जा रहा है।

थाने पहुंचे पीड़ित, मुंशी न मिलने के कारण दर्ज नहीं हो सकी शिकायत

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार संदीप थाने पहुंचे ताकि पुलिस में लिखित शिकायत दी जा सके, लेकिन वहां मुंशी (ड्यूटी ऑफिसर) के मौजूद न होने के कारण उस वक्त रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। दुकानदारों का कहना है कि मंडी जैसे व्यस्त इलाके में इस तरह दिनदहाड़े चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मंडी परिसर में गश्त बढ़ाई जाए और फुटेज के आधार पर आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें–  लाठी धनौरा के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अमन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।