Breaking News
Nangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने सिरोही बहाली के स्कूल और पीएचसी का किया औचक निरीक्षणYamunanagar News: यमुनानगर से 4 दिन से लापता चौकीदार का नहर में मिला शव, शादी न होने से था परेशानNarnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल ने जीती ऑल ओवर ट्रॉफीKarnal Crime: हुंडई कार से अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 250 बोतलें सिर्फ ब्लैक लेबल कीNarnaul News: रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, 5 व 6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हुई तैयारियां, चक्का जाम का ऐलानNangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने सिरोही बहाली के स्कूल और पीएचसी का किया औचक निरीक्षणYamunanagar News: यमुनानगर से 4 दिन से लापता चौकीदार का नहर में मिला शव, शादी न होने से था परेशानNarnaul News: राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल ने जीती ऑल ओवर ट्रॉफीKarnal Crime: हुंडई कार से अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 250 बोतलें सिर्फ ब्लैक लेबल कीNarnaul News: रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, 5 व 6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हुई तैयारियां, चक्का जाम का ऐलान

Narnaul News: 10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में आयोजित होगी जिला स्तरीय चैंपियनशिप

Narnaul News: 10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में आयोजित होगी जिला स्तरीय चैंपियनशिप

10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में आयोजित होगी जिला स्तरीय चैंपियनशिप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के तहत जिला स्तरीय चैंपियनशिप (पीपीटी राउंड) का आयोजन 10 व 11 नवंबर को नारनौल आईटीआई में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में जिला से 50 प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

इसके लिए द्वितीय चरण में प्रतिभागियों द्वारा जमा करवाए गए निबंधों का मूल्यांकन किया जाएगा और इसके आधार पर जिले से शीर्ष 50 प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन

इस संबंध में आईटीआई प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय हरियाणा की अतिरिक्त निदेशक (युवा मामले) कमलप्रीत कौर एचसीएस की ओर से इस संबंध में प्रदेश के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों-कम-जिला युवा समन्वय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी पत्र के अनुसार युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद-2027 के विभिन्न चरणों की समय-सारिणी में संशोधन किया गया है। इसके तहत जिला स्तरीय पीपीटी राउंड 10 व 11 नवंबर तक आयोजित होगा। प्रतियोगिता के संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि चयनित प्रतिभागियों को समय रहते सूचना देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

तीन सदस्यीय ज्यूरी करेगी मूल्यांकन

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की पीपीटी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के लिए तीन सदस्यीय ज्यूरी गठित की जाएगी। इसमें आसपास के विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर को प्राथमिकता दी जाएगी।

ज्यूरी सदस्य निर्धारित मूल्यांकन मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का आकलन करेंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता के आयोजन के लिए तिथि एवं स्थान निर्धारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी देखें – नारनौल की बेटी आराध्या मित्तल ने आईपीएससी हैंडबॉल टूर्नामेंट में जीता ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर’ का खिताब, क्षेत्र का नाम किया रोशन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।