Breaking News
हिमाचल के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में चमियाना अस्पताल में तोड़ा दमKurukshetra Police Encounter: लाठी धनौरा के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अमनभजनलाल सरकार ने केंद्र को बताई सुधारों की प्रगति, 23 प्राथमिकता क्षेत्रों में काम पूराReal Life Hoverboard: कबाड़ से बना दिया असली होवरबोर्ड! चीन के 26 साल के लड़के ने हवा में उड़कर दुनिया को चौंकायाEasy Diwali Rangoli Design: चूड़ी और कैंची की मदद से मिनटों में बनाएं सुंदर रंगोली, देखें आसान ट्रिकहिमाचल के कांग्रेस विधायक नंद लाल का निधन, 72 साल की उम्र में चमियाना अस्पताल में तोड़ा दमKurukshetra Police Encounter: लाठी धनौरा के पास पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल हुआ अमनभजनलाल सरकार ने केंद्र को बताई सुधारों की प्रगति, 23 प्राथमिकता क्षेत्रों में काम पूराReal Life Hoverboard: कबाड़ से बना दिया असली होवरबोर्ड! चीन के 26 साल के लड़के ने हवा में उड़कर दुनिया को चौंकायाEasy Diwali Rangoli Design: चूड़ी और कैंची की मदद से मिनटों में बनाएं सुंदर रंगोली, देखें आसान ट्रिक

Ambala Development News: अंबाला में 22.5 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, जलभराव से मिलेगी राहत

Ambala Development News: अंबाला में 22.5 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत, जलभराव से मिलेगी राहत

अंबाला में 22.5 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Ambala Development News: अंबाला शहर की प्रमुख समस्याओं में शुमार जलभराव और जर्जर सड़कों से स्थानीय निवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। पूर्व मंत्री एवं अंबाला शहर के पूर्व विधायक असीम गोयल ने करीब 22.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो बड़ी विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इसमें 21.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 4.5 किलोमीटर लंबा पक्का नाला और प्रदीप नगर क्षेत्र की 1.02 करोड़ रुपये से बनने वाली सड़क का नवीनीकरण शामिल है। असीम गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश के साथ अंबाला में भी विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।

21.5 करोड़ से बनेगा 20 फीट चौड़ा पक्का नाला, बाढ़ जैसी स्थिति से मिलेगी राहत

विज्ञापन

अंबाला शहर के सेक्टर-9 और आसपास के कॉलोनियों का बरसाती पानी इनकोर्ट ड्रेन के जरिए गुड़गुड़िया नाले तक पहुंचता है। अब तक यह नाला कच्चा होने के चलते बारिश के दौरान पानी की निकासी ठप हो जाती थी और जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। मुख्यमंत्री घोषणा (CM Announcement) के तहत स्वीकृत इस परियोजना को अब सिंचाई विभाग द्वारा पूरा किया जाएगा। 21.5 करोड़ रुपये की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबा और 20 फीट चौड़ा पक्का नाला तैयार किया जाएगा। इसकी क्षमता अधिक रखी गई है ताकि भारी बारिश के दौरान भी जलनिकासी सुचारू रहे।

प्रदीप नगर में 1.02 करोड़ से मजबूत होगी सड़क, स्कूली बच्चों को मिलेगा फायदा

इसके साथ ही प्रदीप नगर इलाके में सेंट्रल जेल के पास से लेकर सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल तक जाने वाली सड़क की स्ट्रेंथनिंग का काम भी शुरू कराया गया है। 1 करोड़ 2 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क स्थानीय राहगीरों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले हजारों विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। पूर्व मंत्री ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने और इसे तय समयावधि के भीतर पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।

‘अपनी रैली की भीड़ का हिसाब दें दीपेंद्र’- रोहतक दौरे को लेकर हुड्डा पर बोला हमला

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान असीम गोयल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रोहतक दौरे पर टिप्पणी करने वाले कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूसरों के कार्यक्रमों पर सवाल उठाने से पहले दीपेंद्र हुड्डा को अपनी रामलीला मैदान की रैली का आकलन करना चाहिए। वे डी पार्क में जुटी भीड़ को रामलीला मैदान तक ले जाने में नाकाम रहे। गोयल ने दावा किया कि भाजपा के कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोग पहुंचे थे, जबकि कांग्रेस के नेता रैली में भीड़ को लेकर विरोधाभासी दावे कर रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब अपनी रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए एआई (AI) निर्मित तस्वीरों का सहारा ले रही है और भीड़ न जुटा पाने पर अपने ही 8 पदाधिकारियों को निलंबित कर चुकी है।

यह भी पढ़ें– दिन में खिली धूप और रात में सिहरन, जानें अपने जिले के तापमान का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।