Breaking News
Jhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडMerchant Navy Officer Death: मर्चेंट नेवी में मर्डर या सुसाइड? भिवानी के रोहित का शव 50 दिन बाद आया भारत, कैप्टन का दावा- गले पर निशान नहींNangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने सिरोही बहाली के स्कूल और पीएचसी का किया औचक निरीक्षणJhajjar News: रोहद टोल प्लाजा पर 25 हजार जिंदा कारतूस बरामद, बदायूं की युवती समेत 5 गिरफ्तारAmbala News: दिल्ली-पटियाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, जग्गी सिटी सेंटर के पास कार ने बाइक को मारी टक्करIndri News: पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा पड़ा भारी, गांव सातड़ी के सरपंच और पंच सस्पेंडMerchant Navy Officer Death: मर्चेंट नेवी में मर्डर या सुसाइड? भिवानी के रोहित का शव 50 दिन बाद आया भारत, कैप्टन का दावा- गले पर निशान नहींNangal Chaudhary News: एसडीएम उदय सिंह ने सिरोही बहाली के स्कूल और पीएचसी का किया औचक निरीक्षण

Narnaul News: रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, 5 व 6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हुई तैयारियां, चक्का जाम का ऐलान

Narnaul News: रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, 5 व 6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हुई तैयारियां, चक्का जाम का ऐलान

रोडवेज कर्मचारियों की हुंकार, 5 व 6 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर नारनौल और महेंद्रगढ़ में तेज हुई तैयारियां, चक्का जाम का ऐलान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: अपनी विभिन्न मांगों और अधिकारों को लेकर हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों ने आगामी 5 और 6 नवंबर को होने वाली राज्यव्यापी हड़ताल की तैयारियां पूरी तरह तेज कर दी हैं।

इसी कड़ी में मंगलवार को नारनौल डिपो तथा महेंद्रगढ़ उपकेंद्र के सांझा मोर्चा की ओर से संयुक्त रूप से एक भव्य गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि दोनों दिन हरियाणा रोडवेज का पूरी तरह चक्का जाम रखा जाएगा और किसी भी बस का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन

गेट मीटिंग के दौरान वर्कशॉप के तकनीकी स्टाफ ने भी आगे आकर हड़ताल को अपना शत-प्रतिशत समर्थन देने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि वे सांझा मोर्चा के साथ कंधे से कंधا मिलाकर इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाएंगे।

सांझा मोर्चा के वक्ताओं ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कर्मचारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी रोडवेज कर्मियों से अपील की कि वे अपने आपसी मतभेद भुलाकर इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें, ताकि सरकार तक कर्मचारियों की आवाज मजबूती के साथ पहुंचाई जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जितेंद्र भोजवास, प्रीतम बागड़ी, संजीव बेवल, सुरेश कोथल, मनोज आकोली, हंसराज, वीरेंद्र नांगल सिरोही, मनोज कोथल, संजीत, नीरज सुर्जनवासिया, देवेंद्र उर्फ बिट्टू, कर्मवीर गाहड़ा, महेश कनीना, संजय सागवान और अंकित सहित सांझा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

यह भी देखें – नारनौल के माणक चौक पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों के 9 नमूने भरे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।