Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Barnala News: बरनाला में बड़ा उलटफेर, राजा वड़िंग और चन्नी के सामने मीत हेयर-चीमा ने खेला ‘चौका’, कांग्रेस पार्षद ‘आप’ में शामिल

Barnala News: बरनाला में बड़ा उलटफेर, राजा वड़िंग और चन्नी के सामने मीत हेयर-चीमा ने खेला 'चौका', कांग्रेस पार्षद 'आप' में शामिल

बरनाला में कांग्रेस पार्षद ‘आप’ में शामिल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Barnala News: बरनाला की राजनीति में एक बहुत बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। एक तरफ जहां सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की समूची सीनियर लीडरशिप बरनाला पहुंची हुई थी, वहीं दूसरी तरफ ‘आप’ ने ऐसी चाल चली कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष से लेकर पूरी सूबा लीडरशिप के पैरों तले जमीन खिसक गई। आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को झटका देते हुए नगर निगम बरनाला के वार्ड नंबर 37 से कांग्रेसी पार्षद कुलविंदर सिंह को ‘आप’ में शामिल करवा कर बड़ा सियासी धमाका कर दिया।

गौरतलब है कि नगर निगम के प्रांगण में कांग्रेस के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और बरनाला से विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों समेत कई पूर्व मंत्री व विधायक सुबह के समय इकट्ठा होकर सफाई कर्मचारियों के हक में रोष प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेसी नेता सरकार को जमकर खरी-खोटी सुना रहे थे। लेकिन ठीक उसी समय एक होटल में पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर और हल्का प्रभारी हरिंदर सिंह धालीवाल की टीम ने कांग्रेसी पार्षद को अपनी पार्टी में शामिल करके विरोधियों के सारे सियासी समीकरण बिगाड़ कर रख दिए।

विज्ञापन

 

बरनाला नगर निगम में कांग्रेस का वजूद खतरे में, बची सिर्फ 1 महिला पार्षद

इस नए सियासी घटनाक्रम से बरनाला नगर निगम में कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। ध्यान देने योग्य है कि बरनाला नगर निगम के कुल 50 वार्डों में से कांग्रेस पार्टी के सिर्फ 2 ही पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। अब उन दोनों में से भी 1 पार्षद कुलविंदर सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाने से कांग्रेस के पास निगम में अब महज 1 ही महिला पार्षद बाकी रह गई है।

 

‘आप’ नेताओं ने कहा, क्षेत्र के विकास को मिलेगी और गति

पार्षद कुलविंदर सिंह का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद मीत हेयर ने कहा कि ‘आप’ सरकार की विकासोन्मुख नीतियों से प्रभावित होकर नेता दूसरी पार्टियां छोड़कर उनके साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर 37 के विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर ‘आप’ नेताओं ने दावा किया कि बरनाला के लोग विरोधियों के गुमराह करने वाले प्रचार को नकार चुके हैं और इलाके की तरक्की के लिए एकजुट हैं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।