Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Barnala Ration Card Verification : बरनाला में राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही पर 18 कर्मचारियों को नोटिस

Barnala Ration Card Verification : बरनाला में राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही पर 18 कर्मचारियों को नोटिस

बरनाला में राशन कार्ड सत्यापन में लापरवाही पर 18 कर्मचारियों को नोटिस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: सुरेंद्र गोयल

Barnala Ration Card Verification :  सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और पारदर्शिता को लेकर जिला प्रशासन इन दिनों पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बरनाला जिले में स्मार्ट राशन कार्डों के सत्यापन के महत्वपूर्ण कार्य को लटकाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अब प्रशासनिक चाबुक चल गया है।

निर्देशों के बावजूद समय पर काम शुरू न करने और उदासीनता दिखाने के आरोप में विभिन्न उपमंडलों द्वारा कुल 18 सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद से सुस्त पड़े महकमों में अचानक खलबली मच गई है, हालांकि बरनाला सब-डिवीजन में फिलहाल किसी को नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन वहां भी अधिकारियों की पैनी नजर बनी हुई है।

विज्ञापन

तपा उपमंडल में 11 शिक्षकों पर गिरी गाज

सरकार की मंशा है कि हर कल्याणकारी योजना का लाभ सिर्फ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंचे, जिसके लिए राशन कार्डों की भौतिक जांच बेहद जरूरी है। इसके लिए पटवारियों और शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। लेकिन कई कर्मचारियों ने इन आदेशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

इस लापरवाही को कतई बर्दाश्त न करते हुए तपा उपमंडल के एसडीएम ने काम शुरू न करने वाले 11 शिक्षकों को नोटिस थमा दिए हैं। इन नोटिसों में साफ कहा गया है कि यदि तय समय के भीतर ठोस और संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

महल कलां प्रशासन का सख्त रुख, विभागीय कार्रवाई की चेतावनी

उधर, महल कलां उपमंडल में भी प्रशासन का तेवर काफी सख्त नजर आया है। यहां 4 शिक्षकों और 3 पटवारियों समेत कुल 7 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन की ओर से जारी इन नोटिसों में चेतावनी दी गई है कि क्यों न आपके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाए?

प्रशासनिक अधिकारियों का दोटूक कहना है कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी स्तर पर कोताही बरतने वाले को बख्शा नहीं जाएगा, भले ही वह किसी भी विभाग का कर्मचारी क्यों न हो।

शिक्षक संगठनों ने खोला मोर्चा, फूंकी नोटिसों की प्रतियां

एक तरफ जहां प्रशासन काम में पारदर्शिता लाने के लिए सख्ती बरत रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई से शिक्षक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया है। शिक्षकों का साफ कहना है कि उनसे पठन-पाठन का काम छोड़कर गैर-शैक्षणिक कार्य करवाए जा रहे हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता पर सीधा असर डालते हैं।

इसके विरोध में शिक्षक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रशासन द्वारा जारी किए गए नोटिसों की प्रतियों को जिला कार्यालयों के बाहर फूंककर अपना तीखा विरोध दर्ज कराया है।

Bhagwant Mann Lok Milni : पंजाब में 1 अक्टूबर को फिर बजेगी फोन की घंटी, मिलेगी सम्मान राशि

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

बरनाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।