Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Bhagwant Mann Lok Milni : पंजाब में 1 अक्टूबर को फिर बजेगी फोन की घंटी, मिलेगी सम्मान राशि

Bhagwant Mann Lok Milni : पंजाब में 1 अक्टूबर को फिर बजेगी फोन की घंटी, मिलेगी सम्मान राशि

पंजाब में 1 अक्टूबर को फिर बजेगी फोन की घंटी, मिलेगी सम्मान राशि

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singhकंटेंट क्रेडिट: बलविंदर सिंह

Bhagwant Mann Lok Milni : संगरूर जिले के बालियां गांव में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पूरे तेवर में नजर आए। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए साफ शब्दों में कहा कि उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य आम परिवारों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आगामी पहली अक्टूबर को महिलाओं के मोबाइल फोन पर सरकारी सहायता राशि पहुंचने का संदेश यानी ‘टूं-टूं’ की आवाज फिर से सुनाई देगी। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि दलित महिलाओं से जो एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया गया था, उसकी जगह अब सरकार 1,500 रुपये प्रति माह दे रही है।

विज्ञापन

शिक्षा और रोजगार पर सरकार का विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कार्यभार संभाला था, तब शिक्षा सूचकांक में पंजाब 27वें पायदान पर था, लेकिन आज ठोस नीतियों के दम पर राज्य नीति आयोग के मूल्यांकन में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है।

सरकारी स्कूलों के कायाकल्प का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि साल 2026 के नीट (NEET) परिणामों में सरकारी स्कूलों के 882 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि साल 2021 में यह आंकड़ा महज 80 के करीब था। इसके अलावा योग्यता के आधार पर करीब 71,000 सरकारी नौकरियां पारदर्शिता के साथ बांटी गई हैं।

भूजल संकट और नहरी पानी पर बड़ा दावा

पंजाब के पर्यावरणीय मुद्दों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल और पुराने राजनेता सूबे के भविष्य को लेकर डराते रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार ने लीक से हटकर काम किया है।

उन्होंने दावा किया कि बड़े पैमाने पर नहरी पानी की पहुंच बढ़ाने और करीब 14,000 किलोमीटर लंबी पाइपलाइनें बिछाने के कारण भूजल स्तर में एक से पांच मीटर तक का सुधार दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने ठोस जल प्रबंधन के जरिए पंजाब के रेगिस्तान बनने की भविष्यवाणियों को पूरी तरह गलत साबित कर दिखाया है।

राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला

विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दशकों तक कुछ चुनिंदा परिवारों ने पंजाब की राजनीति को अपनी जागीर समझा और जनता को सिर्फ आपस में बांटा। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन ताकतों और दलों ने अतीत में किसानों का अहित किया या जो लोग सत्ता के लालच में आज हाथ मिला रहे हैं, उन्हें जनता के बीच जाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पंजाब की जागरूक जनता सब समझती है और आगामी समय में भी जनहितैषी नीतियों के दम पर विकास का यह सिलसिला अनवरत जारी रहेगा।

Amritsar heroin seizure : ड्रोन के जरिए आई 17 किलो हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

संगरुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।