Breaking News
SIR विवाद में नया मोड़: विपक्ष के विरोध के बीच 42 पूर्व जजों का SIR के समर्थन में देश के नाम ओपन लेटरAteli Mandi News: दुबलाना के राजकीय विद्यालय में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, शुद्ध पेयजल और जल जीवन मिशन पर दी गई अहम जानकारीRohtak Murder: रोहतक में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरारNarnaul: सीजेएम नीलम कुमारी ने ली पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी की बैठकKitchen Sink Clog Hack: किचन सिंक हो गया है जाम? बिना केमिकल के इस एक प्लास्टिक बोतल से मिनटों में साफ करें नालीSIR विवाद में नया मोड़: विपक्ष के विरोध के बीच 42 पूर्व जजों का SIR के समर्थन में देश के नाम ओपन लेटरAteli Mandi News: दुबलाना के राजकीय विद्यालय में जल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, शुद्ध पेयजल और जल जीवन मिशन पर दी गई अहम जानकारीRohtak Murder: रोहतक में लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या, आरोपी फरारNarnaul: सीजेएम नीलम कुमारी ने ली पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी की बैठकKitchen Sink Clog Hack: किचन सिंक हो गया है जाम? बिना केमिकल के इस एक प्लास्टिक बोतल से मिनटों में साफ करें नाली

Batala Pastor Balwinder Pal Murder : बटाला के गांधी कैंप में घर में घुसकर पादरी बलविंदर पाल की हत्या

hharpreet singh
Batala Pastor Balwinder Pal Murder : बटाला के गांधी कैंप में घर में घुसकर पादरी बलविंदर पाल की हत्या

Batala Pastor Balwinder Pal Murder : बटाला के गांधी कैंप में घर में घुसकर पादरी बलविंदर पाल की हत्या

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Batala Pastor Balwinder Pal Murder : बटाला के गांधी कैंप इलाके में सुरक्षा दावों को खुली चुनौती देते हुए हमलावरों ने एक पादरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। मृतक की पहचान बलविंदर पाल उर्फ लाडी के रूप में हुई है, जो अपने ही मकान में पिछले लंबे समय से चर्च का संचालन करते थे। परिजनों के अनुसार वारदात के वक्त बलविंदर घर में अकेले थे। इसी दौरान कुछ लोग अचानक मकान के भीतर दाखिल हुए और उन पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

हमले की भनक लगते ही आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर लहूलुहान हालत में पादरी को छोड़कर फरार हो चुके थे। परिजन आनन-फानन में बलविंदर पाल को लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे सन्नी का कहना है कि बलविंदर पाल की किसी से कोई पुरानी रंजिश या दुश्मनी नहीं थी, जिससे इस वारदात के पीछे की वजहों को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन

CCTV वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी

वारदात की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन के प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। तफ्तीश के दौरान पुलिस के हाथ मोहल्ले में हुए एक विवाद का सीसीटीवी वीडियो भी लगा है, जिसकी बारीक पड़ताल की जा रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है।

पड़ोसी नरेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

थाना सिविल लाइन के प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा दिए गए बयानों और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर गांधी कैंप निवासी नरेश नामक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेजकर इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Khanna HDFC Bank Robbery : खन्ना में HDFC बैंक के बाहर आढ़ती से गनपॉइंट पर 15 लाख कैश और वेन्यू कार छीन भागे बदमाश

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

गुरदासपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।