Breaking News
Ambala railway station: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लावारिस कट्टों में मिली 60 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंपNarnaul News: डीएलएसए की ओर से विद्यार्थियों को सिखाये ‘गुड टच-बैड टच’ के नियम, पोक्सो एक्ट पर दी जानकारीHaryana Ring Road Projects: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ रुपये से बनेंगे नए बाईपास और आउटर रिंग रोडदेहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली से घंटाघर पर जामAteli Mandi City News: कनीना चौक को वर्षों पुराने अतिक्रमण से मिली मुक्ति, नगर पालिका सचिव प्रशांत पाराशर के नेतृत्व में चली जेसीबी, अवैध कब्जे हटाकर मार्ग कराया गया सुगमAmbala railway station: अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लावारिस कट्टों में मिली 60 बोतल शराब, तस्करों में मचा हड़कंपNarnaul News: डीएलएसए की ओर से विद्यार्थियों को सिखाये ‘गुड टच-बैड टच’ के नियम, पोक्सो एक्ट पर दी जानकारीHaryana Ring Road Projects: हरियाणा के 5 शहरों की बदलेगी तस्वीर, 9700 करोड़ रुपये से बनेंगे नए बाईपास और आउटर रिंग रोडदेहरादून में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग, कांग्रेस की बाइक रैली से घंटाघर पर जामAteli Mandi City News: कनीना चौक को वर्षों पुराने अतिक्रमण से मिली मुक्ति, नगर पालिका सचिव प्रशांत पाराशर के नेतृत्व में चली जेसीबी, अवैध कब्जे हटाकर मार्ग कराया गया सुगम

Bhiwani Crime: भिवानी में संदिग्ध हालात में मिला आटा चक्की संचालक का शव, हत्या और हादसे के बीच उलझी गुत्थी

AAmandeep Singh
शेयर करें
Bhiwani Crime: भिवानी में संदिग्ध हालात में मिला आटा चक्की संचालक का शव, हत्या और हादसे के बीच उलझी गुत्थी

भिवानी में संदिग्ध हालात में मिला आटा चक्की संचालक का शव, हत्या और हादसे के बीच उलझी गुत्थी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhiwani Crime: हरियाणा के भिवानी शहर के दिनोद रोड पर स्थित ब्रह्मा कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर के अंदर आटा चक्की चलाने वाले व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान मूल रूप से भिवानी के ही खैरपुरा गांव के रहने वाले करीब 42 से 45 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

वह पिछले कुछ समय से ब्रह्मा कॉलोनी में ही मकान बनाकर अपनी आटा चक्की चला रहे थे। इस घटना के बाद से जहां एक तरफ परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ मौत के कारणों को लेकर उठे विवाद ने मामले को बेहद रहस्यमय बना दिया है।

विज्ञापन

सुबह तड़के सामने आया मामला, फर्श पर बिखरा था खून

घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के आसपास सामने आई। स्थानीय वार्ड पार्षद अनिल कुमार ने बताया कि सुबह करीब सात बजे उन्हें एक पड़ोसी का फोन आया, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

पार्षद के मुताबिक, घर के अंदर जितेंद्र कुमार का शव फर्श पर पड़ा हुआ था और आसपास खून के निशान बिखरे हुए थे। स्थिति को संदिग्ध देखते हुए तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम (फॉरेंसिक) की टीम मौके पर पहुंच गई और बारीकी से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।

भाई और स्थानीय महिलाओं ने जताई हत्या की आशंका

मृतक के भाई सुनील कुमार ने अपनी भाभी और एक स्थानीय डॉक्टर पर गंभीर संदेह जताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस मौत के पीछे कुछ काला जरूर है और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कॉलोनी की कुछ महिलाओं ने भी इस घटना पर हैरानी जताई है।

स्थानीय निवासी बीना नामक महिला ने दावा किया कि इस घटना से करीब पंद्रह दिन पहले भी इसी घर में आपसी कलह और मारपीट हुई थी। महिलाओं का कहना है कि पुलिस को परिवार के बयानों के साथ-साथ पुरानी रंजिश और अन्य सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच करनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पत्नी और ससुर का दावा- शराब के नशे में छत से गिरे जितेंद्र

दूसरी ओर, मृतक की पत्नी और उसके ससुर ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पत्नी का पक्ष रखते हुए उसके पिता सुरेश ने बताया कि उन्हें रात को ही फोन पर घटना की जानकारी मिली थी। उनका कहना है कि जितेंद्र अक्सर अत्यधिक शराब पीते थे और घटना की रात भी उन्होंने शराब पी रखी थी। उनका दावा है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह छत से नीचे गिर पड़े, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि उनकी बेटी को इस मामले में बेवजह फंसाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस बोली- पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के तुरंत बाद स्थानीय थाना प्रभारी और जांच टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने घटनास्थल से तमाम जरूरी फिंगरप्रिंट और अन्य नमूने एकत्र कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मौत के असली कारणों के बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना जल्दबाजी होगी।

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और परिजनों की आधिकारिक शिकायत मिलने के बाद कानून के मुताबिक आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।