Breaking News
Ambala car fire: अंबाला शहर के आर्य चौक पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरीLadwa Community Centers Suman Saini: हरियाणा में ग्रामीण विकास की नई पहल, लाडवा के गांवों में बनेंगे अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्रNarnaul: बीपीएल परिवारों के बकाया बिजली बिल होंगे माफ, डीएचबीवीएन ने शुरू की योजनाAteli Mandi News: बाछौद में 6 दिवसीय FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के टिप्सचंडीगढ़ में मैनपावर एजेंसियों के दफ्तरों पर छापे, टेंडर और वेतन भुगतान के रिकॉर्ड खंगाल रही CBIAmbala car fire: अंबाला शहर के आर्य चौक पर चलती कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरीLadwa Community Centers Suman Saini: हरियाणा में ग्रामीण विकास की नई पहल, लाडवा के गांवों में बनेंगे अत्याधुनिक सामुदायिक केंद्रNarnaul: बीपीएल परिवारों के बकाया बिजली बिल होंगे माफ, डीएचबीवीएन ने शुरू की योजनाAteli Mandi News: बाछौद में 6 दिवसीय FLN प्रशिक्षण का शुभारंभ, जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के टिप्सचंडीगढ़ में मैनपावर एजेंसियों के दफ्तरों पर छापे, टेंडर और वेतन भुगतान के रिकॉर्ड खंगाल रही CBI

Bhiwani News: लोहारू में दर्दनाक रेल हादसा, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत

AAmandeep Singh
शेयर करें
Bhiwani News: लोहारू में दर्दनाक रेल हादसा, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत

लोहारू में दर्दनाक रेल हादसा, वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले से रेल हादसे की एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोहारू इलाके के गांव सोंहासड़ा के पास गुरुवार शाम को तेज रफ्तार वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की जान चली गई। (Bhiwani Railway Accident) हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक आपस में गहरे दोस्त थे। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने रात में ही दोनों के शवों को लोहारू के उप-नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया।

11वीं का छात्र था तनिष्क, सतीश करता था मजदूरी

विज्ञापन

मृतकों की पहचान लोहारू के वार्ड नंबर 12 निवासी 16 वर्षीय तनिष्क और लोको कॉलोनी के रहने वाले 22 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तनिष्क कक्षा 11वीं का छात्र था और अपने घर में एक बड़े भाई तथा छोटी बहन के साथ रहता था। उसके पिता इलाके में ही छोटी-मोटी दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं।

वहीं दूसरा मृतक सतीश घर में सबसे छोटा था और मेहनत-मजदूरी करके परिवार का आर्थिक सहयोग करता था। सतीश गुरुवार दोपहर को अपने घर से कोर्ट जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन किसे मालूम था कि वह कभी लौटकर वापस नहीं आएगा।

दोनों पिताओं के बयान पर पुलिस की कार्रवाई

इस हृदयविदारक हादसे के बाद लोहारू जीआरपी थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जीआरपी के जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। (Vande Bharat Train Accident Loharu) पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों और उनके पिताओं के प्राथमिक बयानों के आधार पर आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों युवकों की अचानक हुई इस मौत से लोहारू शहर और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें– Haryana Paddy Procurement: हरियाणा में धान खरीद जोरों पर, MSP पर बिक रही फसल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला सबसे आगे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।