Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Bhiwani NEET Exam: भिवानी नीट परीक्षा अलर्ट: 7 केंद्रों पर 3846 छात्र देंगे पेपर, प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Bhiwani NEET Exam: भिवानी नीट परीक्षा अलर्ट: 7 केंद्रों पर 3846 छात्र देंगे पेपर, प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

Bhiwani NEET Exam: भिवानी नीट परीक्षा अलर्ट: 7 केंद्रों पर 3846 छात्र देंगे पेपर, प्रशासन ने जारी की सख्त गाइडलाइन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Bhiwani NEET Exam: भिवानी में रविवार को आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इस बेहद संवेदनशील परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भिवानी शहर में कुल 7 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इन केंद्रों पर कुल 3846 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए शनिवार शाम को ही भिवानी पुलिस की विशेष टीमों ने पूरे शहर और परीक्षा केंद्रों के आसपास सघन सर्चिंग अभियान चलाया, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई कसर न रह जाए।

विज्ञापन

इस बार मिला 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम, 11 बजे से ही मिलेगी एंट्री

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस बार परीक्षा के पैटर्न और समय सारणी में थोड़ा बदलाव किया है। अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है, जिससे परीक्षा का समय दोपहर बाद 2 बजे से शुरू होकर शाम 5:15 बजे तक रहेगा।

परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ से बचने और गहन चेकिंग के लिए प्रवेश प्रक्रिया सुबह 11 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र के भीतर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए छात्रों को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

डीसी साहिल गुप्ता के कड़े तेवर, सेंटरों के पास ड्रोन उड़ाने पर रोक

नीट परीक्षा की तैयारियों को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने जिला अधिकारियों की एक विशेष बैठक लेकर सख्त हिदायत जारी की है। डीसी के आदेशानुसार परीक्षा केंद्र के अंदर सिर्फ केंद्र अधीक्षक को ही मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, उनके अलावा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अंदर फोन नहीं रख सकेगा।

परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय गतिविधि को रोकने के लिए केंद्रों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। इसके साथ ही, हर केंद्र के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि असामाजिक तत्व या अनाधिकृत व्यक्ति भीड़ न लगा सकें।

बिजली-पानी के पुख्ता इंतजाम, फोटोस्टेट की दुकानें रहेंगी रडार पर

प्रशासन ने परीक्षा देने आ रहे छात्रों और उनके अभिभावकों की सहूलियत के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए हैं। डीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को केंद्रों पर पर्याप्त पेयजल और बिजली निगम को बिना किसी कट के निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस हर सेंटर पर मुस्तैद रहेगी और तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों से पल-पल की निगरानी होगी। पेपर लीक या किसी भी तरह की नकल की गुंजाइश को खत्म करने के लिए सेंटरों के पास स्थित कोचिंग संस्थानों, फोटोस्टेट केंद्रों और स्टेशनरी दुकानों पर पुलिस की खुफिया टीमें लगातार नजर बनाए रखेंगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।