Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bhiwani News: भिवानी-हांसी मार्ग पर पलटते ही आग का गोला बना ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे तीन युवक

Bhiwani News: भिवानी-हांसी मार्ग पर पलटते ही आग का गोला बना ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे तीन युवक

Bhiwani News: भिवानी-हांसी मार्ग पर पलटते ही आग का गोला बना ट्रैक्टर, बाल-बाल बचे तीन युवक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: भिवानी-हांसी हाईवे पर बवानीखेड़ा के पास उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर के सामने अचानक एक बाइक सवार आ गया था। उसे बचाने की जद्दोजहद में ड्राइवर ने स्टीयरिंग से नियंत्रण खो दिया और भारी-भरकम वाहन पलट गया।

हादसा इतना खौफनाक था कि पलटते ही ट्रैक्टर के इंजन से चिंगारियां उठीं और उसने भीषण आग पकड़ ली। गनीमत यह रही कि आग की लपटें विकराल रूप लेतीं, उससे ठीक पहले ही उस पर सवार लोग किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

राजस्थान लौट रहे थे तीनों युवक, मची अफरा-तफरी

हादसे का शिकार हुए तीनों युवक राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे किसी सिलसिले में हांसी इलाके में आए थे और अपना काम निपटाकर वापस राजस्थान की तरफ लौट रहे थे।

जैसे ही वे बवानीखेड़ा क्षेत्र में पहुंचे, यह हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची डायल-112 की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत संभाला गया।

अस्पताल में भर्ती, हाईवे पर कुछ देर थमा रहा ट्रैफिक

इस हादसे में एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि दो अन्य को मामूली खरोंचें लगी हैं। सभी को तुरंत बवानीखेड़ा के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक समेत दो लोगों को जिला अस्पताल भिवानी रेफर कर दिया।

उधर, दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर का इंजन और अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हादसे के चलते हांसी-भिवानी मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए वाहनों का पहिया थमा रहा, जिसे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर दोबारा सुचारू करवाया। स्थानीय पुलिस ने अब मामले की जांच शुरू कर दी है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।