Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Bhiwani News: भिवानी के बेटों ने  YAI सेलिंग चैंपियनशिप में विनय ने जीता गोल्ड, भास्कर को सिल्वर

Bhiwani News: भिवानी के बेटों ने  YAI सेलिंग चैंपियनशिप में विनय ने जीता गोल्ड, भास्कर को सिल्वर

भिवानी के बेटों ने  YAI सेलिंग चैंपियनशिप में विनय ने जीता गोल्ड, भास्कर को सिल्वर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: खेलों की जननी कहे जाने वाले हरियाणा के भिवानी जिले के होनहारों ने एक बार फिर राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी चमक बिखेरी है। कर्नाटक में आयोजित ‘YAI यूथ एंड जूनियर मल्टीक्लास चैंपियनशिप 2026’ में भिवानी के दो युवा खिलाड़ियों ने देश भर से आए प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए दो पदक अपने नाम किए। सेलिंग (नौकायन) जैसे वाटर स्पोर्ट्स में जिले के बेटों की इस शानदार उपलब्धि से खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

कसुंभी के विनय ने साधा सोने पर निशाना, भास्कर को मिला सिल्वर

विज्ञापन

प्रतियोगिता के सेलिंग टेक्नो अंडर-15 वर्ग में कसुंभी गांव के रहने वाले विनय ने बेहतरीन रणनीति और हवा की रफ्तार से तालमेल बिठाते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वहीं, इसी कठिन स्पर्धा में भास्कर शर्मा ने भी अपनी मजबूत तकनीक का परिचय देते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर मेडल अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों ने शुरू से ही पानी की लहरों के बीच अपनी बढ़त बनाए रखी और अंततः पोडियम पर कब्जा जमाया।

कड़ी मेहनत और लगन का मिला फल: कोच नितिन

दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उनके कोच नितिन ने बताया कि विनय और भास्कर दिन-रात अभ्यास में जुटे रहते थे। उन्होंने कहा, “सेलिंग एक बेहद चुनौतीपूर्ण खेल है, जिसमें शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक सतर्कता की भी बहुत जरूरत होती है। दोनों बच्चों में सीखने का अद्भुत जज्बा है। इसी कड़ी मेहनत की बदौलत आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं। हमें पूरा यकीन है कि आने वाले समय में ये अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।”

पढ़ाई के साथ खेलों में भी अव्वल, गांव में जश्न का माहौल

खिलाड़ियों की इस बड़ी कामयाबी पर कसुंभी स्थित अंकुरम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कर्मवीर शर्मा ने भी दोनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विनय और भास्कर सिर्फ खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि पढ़ाई-लिखाई में भी हमेशा अव्वल रहते हैं। खेल के प्रति उनका समर्पण छोटे बच्चों के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि इस जीत से आसपास के अन्य बच्चों को भी वाटर स्पोर्ट्स जैसे नए और रोमांचक खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। पदक जीतकर भिवानी लौटे दोनों खिलाड़ियों का ग्रामीणों और परिजनों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।