Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Bhiwani News: भिवानी में राष्ट्रपति अवॉर्डी का अनोखा विरोध, पेपर लीक के खिलाफ पेट के बल रेंगकर छात्रों का समर्थन

Bhiwani News: भिवानी में राष्ट्रपति अवॉर्डी का अनोखा विरोध, पेपर लीक के खिलाफ पेट के बल रेंगकर छात्रों का समर्थन

“सड़क पर रो रहा है देश का भविष्य”, भिवानी में अनोखे अंदाज में उठी नीट पेपर लीक के खिलाफ आवाज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: दिल्ली में पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन की गूंज अब हरियाणा में भी सुनाई देने लगी है। इसी कड़ी में शनिवार को भिवानी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अशोक भारद्वाज ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया।

उन्होंने अग्रसेन चौक से भोज्जा वाली माता मंदिर तक पेट के बल रेंगते हुए मार्च निकाला और छात्रों की मांगों का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान अशोक भारद्वाज ने कहा कि उनकी प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए उनका समाधान निकालें। उन्होंने कहा कि छात्र किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि अपने भविष्य और अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन

सरकार को उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उधर, शुक्रवार को भी हरियाणा के विभिन्न जिलों में छात्रों ने पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

छात्रों ने वार्षिक परीक्षा कैलेंडर पहले से जारी करने, प्रत्येक परीक्षा का स्पष्ट सिलेबस घोषित करने तथा परीक्षा केंद्र गृह जिले या नजदीकी क्षेत्रों में बनाए जाने की मांग भी की। उनका कहना है कि दूरस्थ परीक्षा केंद्रों के कारण विशेषकर छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए परीक्षा केंद्र यथासंभव गृह जिले में ही निर्धारित किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।