Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Bhiwani News: भिवानी के सेक्टर्स में बिजली का हाहाकार, 33 केवी सब-स्टेशन पर जनता का प्रदर्शन, 7 दिन का अल्टीमेटम

Bhiwani News: भिवानी के सेक्टर्स में बिजली का हाहाकार, 33 केवी सब-स्टेशन पर जनता का प्रदर्शन, 7 दिन का अल्टीमेटम

पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा की अगुवाई में बिजली दफ्तर पहुंचे भिवानी के लोग, जर्जर तारों को बदलने की मांग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: भिवानी के सेक्टर-13, न्यू हाउसिंग बोर्ड, ईडब्ल्यूएस और सेक्टर-23 में लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान लोगों ने सोमवार को सेक्टर-13 स्थित 33 केवी बिजली सब-स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल हो रही है, कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है और जर्जर तारों के कारण लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। उनका कहना है कि 19 जून को भी अधीक्षक अभियंता और उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन

विजय पंचगावा ने कहा कि लोग विभाग से टकराव नहीं चाहते, बल्कि बिजली व्यवस्था का स्थायी समाधान चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिन में सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

मौके पर पहुंचे बिजली निगम के एसडीओ अंकित ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और एक सप्ताह के भीतर प्रमुख समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मरम्मत और रखरखाव का कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने जर्जर बिजली तार बदलने, बिजली लाइनों के पास पेड़ों की छंटाई कराने, सब-स्टेशन पर पर्याप्त तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति, ट्रांसफार्मरों की नियमित देखभाल और बिजली बाधित होने पर उपभोक्ताओं को समय पर सूचना देने की मांग की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अंबेडकर पार्क से सिटी स्टेशन मार्ग पर डिवाइडर में कट खोलने और मिनी चौक बनाने का आश्वासन मिलने पर हुडा प्रशासक सुशील कुमार और एक्सईन भूपेंद्र सिंह का आभार भी जताया। उनका कहना है कि इससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

एसडीओ अंकित ने भरोसा दिलाया कि विभाग एक सप्ताह के भीतर सभी उचित मांगों पर कार्रवाई करेगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल विभाग के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है।

यह भी पढ़ें– HTET Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न, जानें कब जारी होगी आंसर-की और रिजल्ट की तारीख

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।