Breaking News
Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानKarwa Chauth Shopping: करवा चौथ से पहले बाजारों में जबरदस्त रौनक, लाल जोड़ों और मैचिंग ज्वेलरी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़

Bhiwani News: भिवानी में टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, झज्जर जाने से मना करने पर बुरी तरह पीटा, गाड़ी तोड़ी

Bhiwani News: भिवानी में टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, झज्जर जाने से मना करने पर बुरी तरह पीटा, गाड़ी तोड़ी

भिवानी में टैक्सी चालक पर जानलेवा हमला, झज्जर जाने से मना करने पर बुरी तरह पीटा, गाड़ी तोड़ी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है, जहां एक टैक्सी चालक को अचानक रूट बदलने से इनकार करना भारी पड़ गया। जींद के विकास नगर निवासी प्रदीप नाम के चालक के साथ अलखपुरा गांव में न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसकी गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की गई। हमले में घायल चालक ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

गुरुग्राम का बहाना और रास्ते में बदला प्लान

विज्ञापन

पीड़ित प्रदीप ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पैसेजंर टैक्सी चलाने का काम करता है। बीते दिनों वह अपनी गाड़ी लेकर अलखपुरा गांव में अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था। रात करीब 10 बजे जब वह पार्टी खत्म कर वापस लौटने लगा, तो गांव में ही मौजूद दो युवकों ने उसे गुरुग्राम जाने के लिए टैक्सी बुक करने को कहा। प्रदीप ने सहमति जताई और दोनों युवकों को गाड़ी में बैठाकर निकल पड़ा।

लेकिन जैसे ही गाड़ी अलखपुरा से निकलकर मुख्य मार्ग पर पहुंची, तो सवारियों के सुर बदल गए। युवकों ने अचानक फरमान सुनाया कि वे गुरुग्राम नहीं, बल्कि झज्जर जाएंगे। आधी रात को अचानक बदले इस रूट पर जाने से जब प्रदीप ने साफ मना कर दिया, तो आरोपी कहासुनी और हाथापाई पर उतर आए।

फोन कर बुलाए गुंडे, गाड़ी भी कर दी चकनाचूर

बात यहीं खत्म नहीं हुई; मना करने पर गुस्से में आए दोनों युवकों ने तुरंत अपने दो अन्य साथियों को फोन घुमा दिया। कुछ ही देर में गाड़ी में सवार होकर पहुंचे दो और बदमाशों ने आते ही प्रदीप को घेर लिया और चारों ने मिलकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर प्रदीप ने अपनी जान बचाई और मौके से भागा।

खिसियाए बदमाशों ने इसके बाद उसकी टैक्सी पर अपना गुस्सा निकाला और उसे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: गुरुग्राम में रात का पारा लुढ़ककर 14.6 डिग्री पहुंचा, जानें 28-29 अक्टूबर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।