Breaking News
देहरादून में धामी का कांग्रेस-सपा पर हमला, अखिलेश यादव के बयान पर पूछे सवालTea seller viral story: कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू की चाय की दुकान, अब हर महीने छाप रहा है 9 लाख रुपयेYamunanagar Vigilance Action: यमुनानगर में माइनिंग के ट्रक निकालने के एवज में रिश्वत लेती एनफोर्समेंट थाने की ASI रंगे हाथों गिरफ्तारKarnal Farmer News: करनाल में किसानों का हंगामा, गेट पास न मिलने पर करनाल-कैथल रोड जाम, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंपअमृतसर में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, श्री हरिमंदिर साहिब पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूलदेहरादून में धामी का कांग्रेस-सपा पर हमला, अखिलेश यादव के बयान पर पूछे सवालTea seller viral story: कॉर्पोरेट जॉब छोड़ शुरू की चाय की दुकान, अब हर महीने छाप रहा है 9 लाख रुपयेYamunanagar Vigilance Action: यमुनानगर में माइनिंग के ट्रक निकालने के एवज में रिश्वत लेती एनफोर्समेंट थाने की ASI रंगे हाथों गिरफ्तारKarnal Farmer News: करनाल में किसानों का हंगामा, गेट पास न मिलने पर करनाल-कैथल रोड जाम, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंपअमृतसर में गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व, श्री हरिमंदिर साहिब पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Faridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) विभाग की टीम ने मुजेरी गांव के राजस्व क्षेत्र में लगभग 4 एकड़ में पनप रही एक अनधिकृत कॉलोनी पर ताबड़तोड़ तोड़फोड़ अभियान चलाया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया। विभाग का सीधा संदेश है कि बिना किसी प्रशासनिक मंजूरी या लेआउट प्लान के कॉलोनियां काटने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

बुलडोजर ने ढहाए पक्के मकान और रास्तों का जाल

विज्ञापन

सोमवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान डीटीपी की टीम ने मशीनों की मदद से कॉलोनी में किए गए अवैध ढांचों को पूरी तरह उखाड़ फेंका। अभियान के तहत मौके पर बने दो पक्के मकानों और दो बड़ी चारदीवारियों को ढहा दिया गया। इसके अलावा, जिन प्लॉटों पर निर्माण की नींव रखी जा रही थी, ऐसी 10 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) को भी जमींदोज कर दिया गया।

भू-माफियाओं ने ग्राहकों को लुभाने और प्लॉटों तक पहुंच बनाने के लिए जो कच्चे रास्तों का जाल बिछाया था, उसे भी मशीनों से खोदकर पूरी तरह समतल कर दिया गया, ताकि भविष्य में यहां दोबारा प्लॉटिंग की गतिविधियों को रोका जा सके।

अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें लोग: DTP यजन चौधरी

जिला नगर योजनाकार (इंफोर्समेंट) अधिकारी यजन चौधरी ने कार्रवाई के बाद सख्त लहजे में कहा कि बिना विभागीय मंजूरी के कॉलोनी विकसित करना पूरी तरह गैर-कानूनी है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा, “लोग अपनी मेहनत की कमाई को किसी भी अवैध प्लॉट में लगाने से बचें। किसी भी कॉलोनी में जमीन खरीदने या मकान बनाने का काम शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से उसकी वैधता (Licence/CLU) की जांच जरूर कर लें। बिना जांच-पड़ताल के प्लॉट खरीदने पर भविष्य में गाज गिरना तय है, जिससे भारी आर्थिक और कानूनी नुकसान हो सकता है।

यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: गुरुग्राम में रात का पारा लुढ़ककर 14.6 डिग्री पहुंचा, जानें 28-29 अक्टूबर का हाल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।