Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Narnaul News: नारनौल ग्रीवांस बैठक में हंगामा, मंत्री विपुल गोयल के लेट आने पर भड़के बीजेपी नेता गोविंद भारद्वाज, किया वॉकआउट

Narnaul News: नारनौल ग्रीवांस बैठक में हंगामा, मंत्री विपुल गोयल के लेट आने पर भड़के बीजेपी नेता गोविंद भारद्वाज, किया वॉकआउट

1 घंटे इंतजार के बाद भड़के बीजेपी नेता, बोले- “समय की पाबंदी मंत्रियों के लिए भी जरूरी”

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Narnaul News: हरियाणा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भीतर अधिकारियों की अनदेखी से पनप रही कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना का दर्द अब सार्वजनिक मंचों पर छलकने लगा है। सोमवार को नारनौल के स्थानीय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जन परिवेदना (ग्रीवांस) समिति की बैठक में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।

हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश सुशासन समिति के अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज ने अपनी ही सरकार के मंत्री के समय पर न पहुंचने पर गहरा रोष जताया और बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।

विज्ञापन

एक घंटे तक इंतजार, फिर चढ़ा पारा

सोमवार को नारनौल में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में ग्रीवांस कमेटी की बैठक तय थी। प्रशासन की ओर से जारी शेड्यूल पहले शाम 4 बजे का था, जिसे एक दिन पहले बदलकर दोपहर 3 बजे कर दिया गया। जिले के तमाम प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और समिति के गैर-सरकारी सदस्य समय से पहले सभागार में पहुंच गए थे।

दोपहर करीब 2:45 बजे पहुंचे गोविंद भारद्वाज जब 3:30 बजे तक मंत्री का इंतजार करते रहे, तो उनका धैर्य जवाब दे गया। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री रास्ते में एक निजी कार्यक्रम और जलपान में व्यस्त थे, जिसकी जानकारी मिलते ही भारद्वाज बिफर पड़े और विरोध दर्ज कराते हुए बैठक छोड़कर चले गए।

“नियम और अनुशासन सब पर समान रूप से लागू हों”

बैठक के बहिष्कार के बाद पत्रकारों से बातचीत में गोविंद भारद्वाज का दर्द खुलकर बाहर आया। उन्होंने बेहद सख्त लहजे में कहा— “जब कोई अधिकारी या कर्मचारी किसी मंत्री की समीक्षा बैठक में 10 मिनट की देरी से पहुंचता है, तो उसके खिलाफ निलंबन (सस्पेंशन) जैसी कड़ी कार्रवाई कर दी जाती है। लेकिन जब मंत्री खुद घंटों देरी से आते हैं, तो उनके खिलाफ जवाबदेही कौन तय करेगा?”

भारद्वाज ने हाल ही में घटी उस घटना की ओर इशारा किया जब स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की बैठक में जिला पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) प्रमोद कुमार के महज 10 मिनट लेट होने पर उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया था।

उन्होंने सवाल उठाया कि समय का सम्मान केवल सरकारी कर्मचारियों के लिए ही क्यों अनिवार्य होना चाहिए? जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों को भी अनुशासन का पालन करना होगा।

कार्यकर्ता और जनता परेशान

बीजेपी नेता ने साफ शब्दों में कहा कि मंत्रियों के इस तरह लेट-लतीफी वाले रवैये से न केवल प्रशासनिक मशीनरी का समय बर्बाद होता है, बल्कि दूर-दराज से अपनी समस्याएं लेकर आए आम नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी भारी मानसिक और शारीरिक कष्ट सहना पड़ता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि व्यवस्था में समानता लाते हुए मंत्रियों की भी जवाबदेही तय की जाए।

यह भी पढ़ें– Sonam Wangchuk: मेदांता से आज सोनम वांगचुक को मिल सकती है छुट्टी, जानिए कैसी है सेहत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।