Breaking News
Yamunanagar crime news: यमुनानगर में महाराणा प्रताप चौक के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिसPunjab News: श्री अकाल तख्त साहिब ने बदली AAP नेताओं की पेशी की तारीख, अब 16 अक्टूबर को देना होगा स्पष्टीकरणKalayat road accident: कैथल के कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौतPanipat Consumer Court: पति की मौत पर कंपनी ने दिए थे सिर्फ 25 हजार, उपभोक्ता कोर्ट ने दिए क्लेम री-ओपन करने के आदेशएअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, सुबह 9:45 बजे जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षितYamunanagar crime news: यमुनानगर में महाराणा प्रताप चौक के पास नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिसPunjab News: श्री अकाल तख्त साहिब ने बदली AAP नेताओं की पेशी की तारीख, अब 16 अक्टूबर को देना होगा स्पष्टीकरणKalayat road accident: कैथल के कलायत में जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौतPanipat Consumer Court: पति की मौत पर कंपनी ने दिए थे सिर्फ 25 हजार, उपभोक्ता कोर्ट ने दिए क्लेम री-ओपन करने के आदेशएअर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, सुबह 9:45 बजे जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग; सभी यात्री सुरक्षित

Botbro investment fraud: जगाधरी में निवेश के नाम पर 26.70 लाख की ठगी, बॉटब्रो प्लेटफॉर्म पर मोटा मुनाफा का झांसा देकर हड़पे पैसे

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Botbro investment fraud: जगाधरी में निवेश के नाम पर 26.70 लाख की ठगी, बॉटब्रो प्लेटफॉर्म पर मोटा मुनाफा का झांसा देकर हड़पे पैसे

जगाधरी में निवेश के नाम पर 26.70 लाख की ठगी, बॉटब्रो प्लेटफॉर्म पर मोटा मुनाफा का झांसा देकर हड़पे पैसे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Botbro investment fraud: निवेश पर तगड़ा मुनाफा कमाने का सपना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। हरियाणा के जगाधरी स्थित त्यागी गार्डन के रहने वाले अंकित को रातों-रात अमीर बनने का झांसा देकर शातिर ठगों ने 26.70 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित को ‘बॉटब्रो’ नामक एक फर्जी और अनधिकृत निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए क्रिप्टोकरेंसी और विदेशी कारोबार में पैसा लगाने का लालच दिया गया था। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की प्रारंभिक जांच के बाद गांधी नगर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपियों और कई संदिग्ध बैंक खातों के धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर लिया है।

ऐसे बुना गया ठगी का पूरा जाल

विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में अंकित ने बताया कि कुरुक्षेत्र के रहने वाले शुभम गुप्ता ने उससे संपर्क किया था और खुद को ‘बॉटब्रो’ निवेश प्लेटफॉर्म का अधिकृत एजेंट बताया था। आरोपी ने उसका भरोसा जीतने के लिए यहां तक दावा किया था कि वह अपना पूरा करियर इसी निवेश कारोबार में लगा चुका है। पीड़ित को झांसे में लेते हुए उसने भरोसा दिलाया कि बॉटब्रो में पैसे लगाने पर हर महीने 6 से 7 प्रतिशत तक का भारी मुनाफा मिलेगा और उसकी मूल रकम पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। आरोपी की चिकनी-चुपड़ी बातों में आकर अंकित ने धीरे-धीरे करके कुल 26 लाख 70 हजार रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए।

अलग-अलग फर्मों के खातों में ट्रांसफर कराई गई रकम

शक तब गहराया जब अंकित ने देखा कि बॉटब्रो के किसी आधिकारिक कॉर्पोरेट खाते के बजाय यह पूरी रकम अलग-अलग व्यक्तियों और फर्जी फर्मों के निजी बैंक खातों में भेजी जा रही थी। कुछ समय बाद जब उसने अपना मुनाफा निकालने का प्रयास किया तो निवेश प्लेटफॉर्म का डिजिटल डैशबोर्ड अचानक बंद हो गया। जब पीड़ित ने शुभम गुप्ता और इस खेल से जुड़े लविश चौधरी से अपनी मूल रकम वापस मांगी, तो उन्होंने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और उल्टा उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देनी शुरू कर दीं।

18 से अधिक नामजद लोग और फर्में जांच के दायरे में

शिकायतकर्ता ने पुलिस को उन तमाम संदिग्ध खातों और व्यक्तियों की फेहरिस्त सौंपी है जिनके माध्यम से ठगी की रकम को इधर-उधर किया गया था। इस सूची में शुभम गुप्ता, लविश चौधरी के अलावा नमन, कुशाग्र, कैप्टर मनी सॉल्यूशन, सनी आहूजा, भारत पाइप इंडस्ट्रीज, ममता सिंह, सीमा, एमएनएम गुप्ता, राजेश शर्मा, सूरज कुमार, राजीव जोशी, अमूल्य कुमार, नीरू गुप्ता, गुरसेवक सिंह और विपिन सैनी सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। पुलिस अब यह खंगालने में जुटी है कि यह गिरोह कितने बड़े स्तर पर सक्रिय था और इस फर्जी बॉटब्रो प्लेटफॉर्म के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की बढ़ी टेंशन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।