Breaking News
सनी देओल की ‘सूर्या’ में दिखेंगे जिंदगी के तीन चरण, रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी फिल्म मेंMandi Board scam Punjab High Court : पंजाब मंडी बोर्ड में 500 करोड़ के कथित घोटाले पर हाईकोर्ट सख्तKurukshetra Road Accident: पिहोवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायलJalandhar Medical Store Raid Drugs : जालंधर की बस्ती बावा खेल में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड, 100 से अधिक नशीली गोलियों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तारUP STF arrest Ambala: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, अंबाला से 25 हजार का इनामी बदमाश राहुल वैद गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोलीसनी देओल की ‘सूर्या’ में दिखेंगे जिंदगी के तीन चरण, रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी फिल्म मेंMandi Board scam Punjab High Court : पंजाब मंडी बोर्ड में 500 करोड़ के कथित घोटाले पर हाईकोर्ट सख्तKurukshetra Road Accident: पिहोवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायलJalandhar Medical Store Raid Drugs : जालंधर की बस्ती बावा खेल में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड, 100 से अधिक नशीली गोलियों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तारUP STF arrest Ambala: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, अंबाला से 25 हजार का इनामी बदमाश राहुल वैद गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली

Yamunanagar theft news: यमुनानगर में बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी पार, यूपी गया था परिवार

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar theft news: यमुनानगर में बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी पार, यूपी गया था परिवार

यमुनानगर में बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी पार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar theft news: यमुनानगर शहर की गांधी नगर कॉलोनी में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात शातिर चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए उत्तर प्रदेश स्थित अपने पुश्तैनी गांव गया हुआ था। जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। मामले की शिकायत मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, गांधी नगर कॉलोनी निवासी शशिकला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 6 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपने पति रजनीश और छोटी बेटी स्नेहा के साथ उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले के जहांगीरगंज स्थित अपने पुश्तैनी गांव गई हुई थीं। शशिकला की मां की तबियत काफी खराब थी, जिसके कारण परिवार को वहां करीब 6 दिन रुकना पड़ गया।

विज्ञापन

वापस लौटे तो बिखरा मिला सामान, अलमारी का लॉक टूटा

रविवार को जब पूरा परिवार वापस यमुनानगर अपने घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरे का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अनहोनी की आशंका के चलते जब अलमारी और लॉकर की जांच की गई, तो उसमें रखे सभी कीमती जेवरात और नकदी गायब थे।

पीड़िता के अनुसार, चोर अलमारी में रखा सोने का एक हार (गले का सेट), सोने की दो अलग-अलग चेन, पति-पत्नी की सोने की अंगूठियां चोरी कर ले गए। इसके अलावा बेखौफ बदमाशों ने बच्चों की गुल्लक को भी नहीं छोड़ा। गुल्लक तोड़कर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये की नकदी भी निकाल ली गई। चोरी गए गहनों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस और फिंगरप्रिंट टीम ने खंगाला घटनास्थल

पीड़ित महिला ने तुरंत आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन जब चोरों का कोई सुराग नहीं लगा तो डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना दी गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए गांधी नगर थाना पुलिस के साथ सीन ऑफ क्राइम (फोरेंसिक) टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने दरवाजे, अलमारी और आसपास के स्थानों से फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

गांधी नगर थाना प्रभारी विशाल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने दावा किया है कि जल्द ही चोरी का सुराग लगाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कुरुक्षेत्र और कैथल में तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।