Breaking News
राजस्थान के नागौर ने कृषि योजना में देशभर में पहला स्थान पाया, ओवरऑल रैंकिंग में दूसरे नंबर परNarnaul: महेंद्रगढ़ को 1250 क्यूसिक पानी का आवंटन, 2013 की तुलना में लगभग 92 प्रतिशत अधिकKarnal Road Accident: ट्रैक्टर से उतरते समय मज़दूर की दर्दनाक मौत, ट्रॉली के नीचे आने से हुआ हादसाबरेली में योगी का ऐलान, ग्राम प्रहरियों को अब ₹3,500 मानदेय और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाजNarnaul: युवाओं को सीपीआर, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा की दी जानकारीराजस्थान के नागौर ने कृषि योजना में देशभर में पहला स्थान पाया, ओवरऑल रैंकिंग में दूसरे नंबर परNarnaul: महेंद्रगढ़ को 1250 क्यूसिक पानी का आवंटन, 2013 की तुलना में लगभग 92 प्रतिशत अधिकKarnal Road Accident: ट्रैक्टर से उतरते समय मज़दूर की दर्दनाक मौत, ट्रॉली के नीचे आने से हुआ हादसाबरेली में योगी का ऐलान, ग्राम प्रहरियों को अब ₹3,500 मानदेय और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाजNarnaul: युवाओं को सीपीआर, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा की दी जानकारी

Yamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामद

GGaganpreet Kaur
Yamunanagar heroin seizure: यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार, 120 ग्राम स्मैक बरामद

यूपी से बाइक पर हेरोइन लेकर आ रहे दो तस्कर गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar heroin seizure: हरियाणा के यमुनानगर जिले में नशी पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने उत्तर प्रदेश की ओर से बाइक पर सवार होकर यमुनानगर में हेरोइन की बड़ी खेप सप्लाई करने आ रहे दो युवकों को दबोच लिया है। पुलिस ने कलानौर के पुराने टोल टैक्स बैरियर के पास की गई इस नाकाबंदी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन (smack) बरामद की है। पकड़े गए दोनों आरोपी पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं।

एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने पूरे ऑपरेशन की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को गुप्त स्रोतों से पुख्ता सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की सीमा से दो युवक एक एचएफ डीलक्स बाइक पर सवार होकर कलानौर बॉर्डर के रास्ते यमुनानगर में प्रवेश करने वाले हैं। उनके पास भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कलानौर के पास सघन नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान लोअर की जेब से मिला भूरा पाउडर

कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रही एक संदिग्ध बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें रुकने का इशारा किया और रोककर पूछताछ शुरू की। जब पुलिस ने दोनों की तलाशी ली, तो सुफियान नाम के आरोपी के ग्रे रंग के लोअर की दाहिनी जेब से एक थैली बरामद हुई, जिसमें भूरा पाउडर भरा हुआ था। रासायनिक जांच और पहचान के बाद स्पष्ट हुआ कि वह प्रतिबंधित हेरोइन (smack) थी, जिसका कुल वजन 120 ग्राम पाया गया।

वहीं, दूसरे आरोपी आजम अली की तलाशी और उसकी बाइक की जांच के दौरान कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। हालांकि, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक, दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन और उनके पास मौजूद नकदी को अपने कब्जे में ले लिया है।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस, रिमांड पर होंगे पूछताछ

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी यूपी से कम कीमत पर नशीला पदार्थ खरीदकर यमुनानगर और उसके आसपास के इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि वे यह हेरोइन मुख्य रूप से किससे और कहाँ से खरीदकर लाते थे तथा यमुनानगर में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई की जानी थी।

नशा तस्करी के इस बड़े नेटवर्क से जुड़े अन्य संलिप्त चेहरों की पहचान करने के लिए पुलिस आगे की तफ्तीश कर रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि इस अवैध कारोबार की पूरी चेन का खुलासा किया जा सके।

यह भी पढ़ें–  यमुनानगर में बंद मकान से लाखों के गहने और नकदी पार, यूपी गया था परिवार

विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।