Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Boy self-immolation: अमृतसर में युवक ने खुद को आग के हवाले किया, प्रेम प्रसंग में विवाद के चलते आत्मदाह, दो अन्य भी झुलसे

Sonakshi Instagram Video: सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के अनशन का किया समर्थन, बोलीं- 'अब चुप नहीं बैठ सकती'

अमृतसर में युवक ने खुद को आग के हवाले किया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Boy self-immolation: अमृतसर जिले के मजीठा कस्बे में गुरुवार को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक युवक के कथित रूप से आत्मदाह करने की कोशि की। खुद को आग के हवाले कर देने के इस कोशिश में युवक बुरी तरह झुलस गया जिसके बाद उसे अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दौरान एक युवती और उसे बचाने की कोशिश करने वाला उसका चचेरा भाई भी झुलस गए। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, संदीप सिंह पहले से शादीशुदा था और उसका एक युवती के साथ प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

युवती से मिलने पहुंचा, विवाद के बाद हुई घटना

पुलिस के अनुसार संदीप सिंह युवती से मिलने मजीठा पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, इसके बाद संदीप सिंह ने अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और कथित तौर पर अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आग लगने के दौरान युवती भी उसकी चपेट में आ गई।

विज्ञापन

बचाने पहुंचा चचेरा भाई भी झुलसा

घटना के दौरान युवती को बचाने के लिए उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा, लेकिन वह भी आग की लपटों में घिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान संदीप सिंह की मौत हो गई। वहीं युवती और उसका चचेरा भाई चिकित्सकीय निगरानी में हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवती, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मानसिक तनाव के संकेतों को गंभीरता से लेना जरूरी

ऐसी घटनाएं यह याद दिलाती हैं कि रिश्तों से जुड़े तनाव या भावनात्मक संकट के संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें करता है या ऐसा व्यवहार दिखाता है, तो समय रहते परिवार, मित्रों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अमृतसर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।