Breaking News
Kaithal News: कैथल में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन बच्चों के पिता की मौतKarnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तारNarnaul News: नारनौल दौरे पर पहुंचे पंडित कुलदीप शर्मा, ब्राह्मण समाज की मजबूती और एकता पर जोर, सवर्ण आयोग के गठन को लेकर दिया बड़ा बयानNarnaul: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 21 महाविद्यालयों ने कराया पंजीकरणRise and Fall 2 wildcard Entry: ‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा धमाका, तहसीन पूनावाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सगे भाई शहजाद से होगी जबरदस्त टक्करKaithal News: कैथल में करवा चौथ पर दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में लगी आग, तीन बच्चों के पिता की मौतKarnal Rindal murder: करनाल रिंडल हत्याकांड में सीआईए-2 का बड़ा एक्शन: शेरगढ़ टापू से तीन और आरोपी गिरफ्तारNarnaul News: नारनौल दौरे पर पहुंचे पंडित कुलदीप शर्मा, ब्राह्मण समाज की मजबूती और एकता पर जोर, सवर्ण आयोग के गठन को लेकर दिया बड़ा बयानNarnaul: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 21 महाविद्यालयों ने कराया पंजीकरणRise and Fall 2 wildcard Entry: ‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा धमाका, तहसीन पूनावाला की वाइल्ड कार्ड एंट्री, सगे भाई शहजाद से होगी जबरदस्त टक्कर

Brahmjot Singh Ottawa Accident : होशियारपुर के ब्रह्मजोत सिंह की कार में जिंदा जलने से मौत

Brahmjot Singh Ottawa Accident : होशियारपुर के ब्रह्मजोत सिंह की कार में जिंदा जलने से मौत

होशियारपुर के ब्रह्मजोत सिंह की कार में जिंदा जलने से मौत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Brahmjot Singh Ottawa Accident :  चनाडा की राजधानी ओटावा से एक बेहद मर्मस्पर्शी खबर सामने आई है। दो साल पहले बेहतर भविष्य के सपने लेकर ओटावा गए पंजाब के होशियारपुर जिले के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। भिड़ंत के बाद कार में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से युवक गाड़ी के भीतर ही जिंदा जल गया। इस हृदयविदारक घटना से मृतक के पैतृक गांव टांडा में मातम पसरा हुआ है।

फैलोफील्ड रोड पर आमने-सामने की भिड़ंत

यह खौफनाक हादसा ओटावा के दक्षिण-पश्चिम इलाके में बुधवार देर रात करीब एक बजे के बाद हुआ। पुलिस और दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मजोत सिंह अपनी होंडा सीआरवी कार से फैलोफील्ड रोड और ओल्ड रिचमंड रोड के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसकी गाड़ी की टक्कर सामने से आ रही किया सोरेंटो कार से हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां उछलकर एक-दूसरे से करीब 25 फीट दूर जाकर गिरीं।

विज्ञापन

आग की तेज लपटों के कारण नहीं बच सकी जान

टक्कर के तुरंत बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण ब्रह्मजोत अपनी गाड़ी का गेट खोलकर बाहर नहीं निकल सका। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों के लिए भी शुरुआती दौर में गाड़ी के पास तक पहुंचना नामुमकिन हो गया था। काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

दमकल कर्मियों को होंडा कार की फ्रंट सीट पर ब्रह्मजोत का जला हुआ शव मिला। राहत दल ने उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी कार के ड्राइवर को गंभीर हालत में निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

दो साल पहले ही कनाडा गया था ब्रह्मजोत
मृतक की पहचान पंजाब के होशियारपुर के अंतर्गत आते टांडा निवासी ब्रह्मजोत सिंह के रूप में हुई है। वह दो साल पहले ही रोजी-रोटी और उज्जवल भविष्य की आस में कनाडा गया था। वीरवार को ओटावा पुलिस ने प्रेस ब्रीफिंग कर इस पूरे हादसे की आधिकारिक पुष्टि की। जैसे ही ब्रह्मजोत की मौत की मनहूस खबर उसके परिवार और टांडा में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

स्थानीय लोगों में गुस्सा, कोर्ट जाने की तैयारी

इस भयंकर दुर्घटना के बाद ओटावा के स्थानीय नागरिकों में भारी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि फैलोफील्ड रोड लगातार हादसों का गढ़ बनती जा रही है। पिछले एक साल के भीतर इस सड़क पर यह दूसरा बड़ा और भयानक हादसा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने अब इस खतरनाक मार्ग को दुरुस्त करवाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। फिलहाल ओटावा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि यह भीषण टक्कर किस वाहन की लापरवाही के कारण हुई थी।

Waris Punjab de और Akali Dal आज Punjab में मंत्रियों के घर के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।