Breaking News
Ateli Mandi News: दीपावली पर अटेली के व्यापारियों को राहत, दुकान के आगे टैंट-सामान लगाने की सात दिन की अस्थायी अनुमति देगी नपादिल्ली में 1 नवंबर को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; CJP ने रैली का समर्थन करते हुए दिया INDIA ब्लॉक में शामिल होने का संकेतचंडीगढ़ के सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क एक महीने में बनेगी, हाईकोर्ट का नगर निगम को आदेशMoonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातेंAteli Mandi News: दीपावली पर अटेली के व्यापारियों को राहत, दुकान के आगे टैंट-सामान लगाने की सात दिन की अस्थायी अनुमति देगी नपादिल्ली में 1 नवंबर को विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; CJP ने रैली का समर्थन करते हुए दिया INDIA ब्लॉक में शामिल होने का संकेतचंडीगढ़ के सरकारी स्कूल तक जाने वाली सड़क एक महीने में बनेगी, हाईकोर्ट का नगर निगम को आदेशMoonrise Time: हरियाणा में किस शहर में सबसे पहले निकलेगा चांद? जानिए अपने जिले का सही समयFamily Mealtime Child Development: मोबाइल स्क्रीन से दूर बच्चों के साथ बिताएं डिनर टाइम, जीवन भर काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातें

Narnaul News: नारनौल दौरे पर पहुंचे पंडित कुलदीप शर्मा, ब्राह्मण समाज की मजबूती और एकता पर जोर, सवर्ण आयोग के गठन को लेकर दिया बड़ा बयान

Narnaul News: नारनौल दौरे पर पहुंचे पंडित कुलदीप शर्मा, ब्राह्मण समाज की मजबूती और एकता पर जोर, सवर्ण आयोग के गठन को लेकर दिया बड़ा बयान

नारनौल दौरे पर पहुंचे पंडित कुलदीप शर्मा, ब्राह्मण समाज की मजबूती और एकता पर जोर, सवर्ण आयोग के गठन को लेकर दिया बड़ा बयान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा ने स्थानीय ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने समाज को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि हमारी जड़ें हमारा समाज है और हमें समय-समय पर अपनी इन जड़ों में खाद-पानी देते रहना चाहिए, ताकि पेड़ (समाज) को लगातार ताकत मिलती रहे।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि किसी भी नेता की असली ताकत उसका अपना समाज होता है और जो व्यक्ति अपने समाज का नहीं हो सकता, वह किसी काम का नहीं है।

विज्ञापन

पंडित कुलदीप शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें जब भी राजनीति या सार्वजनिक जीवन में मौका मिला है, उन्होंने पूरी निष्ठा से समाज की सेवा की है और आगे भी यह सेवा जारी रखेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब भी समाज को उनकी जरूरत होगी और समाज उन्हें याद करेगा, वह हमेशा खड़े मिलेंगे।

मुलाकात के दौरान ‘सवर्ण समाज एकता मंच’ के जिला संयोजक खेमचन्द शर्मा ने पंडित कुलदीप शर्मा के समक्ष एक प्रमुख मांग रखते हुए अनुरोध किया कि जिस प्रकार हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग का गठन किया गया है, उसी तर्ज पर हरियाणा में भी सवर्ण आयोग के गठन की पैरवी की जाए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पंडित कुलदीप शर्मा ने आश्वस्त किया कि “जिस दिन आपके इस भाई के पास विधानसभा की ताकत होगी, उसी दिन आपकी इस शर्त को भी पूरी मंजूरी दिलाई जाएगी।”

इस कार्यक्रम और मुलाकात के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे और सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, अखिल भारतीय भगवान परशुराम वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैध किशन वशिष्ठ, श्री गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष राकेश महता एडवोकेट, महेंद्र कौशिक, श्याम सुंदर शर्मा, अनुप कौशिक, सुनील शर्मा, डॉ. धीरज शर्मा, कृष्ण ठेकेदार और अशोक शर्मा बुचोली सहित भारी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

यह भी देखें – बाल भवन में बाल-महोत्सव का छठा दिन, सोलो सॉन्ग और डिक्लेमेशन में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा, विजेताओं के नाम घोषित

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।