Breaking News
Yamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौतYamunanagar Missing Child: सढौरा में मां के पास सो रहा डेढ़ साल का मासूम गायब, 6 दिन बाद भी सुराग नहींRohtak Crime: रोहतक में चंद सेकंड में अपाचे बाइक चोरी, दयानंद मठ के पास हुई वारदात का सीसीटीवी आया सामनेराहुल गांधी के काफिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसा; 5 गाड़ियां आपस में टकराईं, राहुल सुरक्षितPanipat Accident: पानीपत में कंबल फैक्टरी के मजदूरों से भरा टेंपो पलटा, एक की हालत गंभीर, PGI रेफरKaithal Road Accident: कैथल-पटियाला हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 24 वर्षीय युवक की मौत

भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए कसी कमर, सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य

Chandigarh BJP Meeting भाजपा ने नगर निगम चुनाव के लिए कसी कमर, सभी 35 वार्डों में जीत का लक्ष्य

भाजपा की बैठक में हाउसिंग बोर्ड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर, मयंक मिश्रा

Chandigarh BJP Meeting: चंडीगढ़ में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सभी 35 वार्डों में जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ काम करने का संकल्प लिया गया। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं से बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा जनसंपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, अरुण सूद, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, संगठन महामंत्री श्रीनिवासुलु और प्रदेश पदाधिकारियों सहित विभिन्न मोर्चों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों, राजनीतिक प्रस्ताव और चंडीगढ़ से जुड़े विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुनने के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् गान किया गया। प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने महेंद्र पांडे का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने जनसमस्याओं को प्राथमिकता देने, नागरिकों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने और जनसेवा के माध्यम से लोगों का विश्वास मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन

बैठक में ‘राष्ट्र निर्माण, सुशासन एवं विकसित चंडीगढ़’ विषय पर राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया गया। शक्ति प्रकाश देवशाली ने प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें केंद्र सरकार की नीतियों और चंडीगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, पर्यावरण, आवास व नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों का उल्लेख किया गया। प्रस्ताव में पीजीआई की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस सीटें बढ़ाने की पहल, इलेक्ट्रिक बसों, सौर ऊर्जा और डड्डूमाजरा में कचरा प्रबंधन से जुड़े मुद्दों को शामिल किया गया। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मकानों में नीड-बेस्ड बदलावों और वायलेशन से जुड़ी समस्याओं के व्यावहारिक समाधान की जरूरत भी उठाई गई। शिक्षा के क्षेत्र में पीएम श्री स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सुविधाओं के विकास का उल्लेख किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि चंडीगढ़ को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और नागरिकों के अनुकूल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए।

नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी महेंद्र पांडे ने संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठन की पहुंच मजबूत करने तथा नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न मोर्चों की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने राजनीतिक प्रस्ताव के सत्र का संचालन किया और अंत में धन्यवाद प्रस्ताव रखा। बैठक में दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। पार्टी ने आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सभी 35 वार्डों में जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

Click Here👉 चंडीगढ़ से जुड़ी बाकी खबरें जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।