Breaking News
Bigg Boss 20 Controversy: लव गिल पर फूटा स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का गुस्सा, ट्रोलिंग के बाद वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बातFaridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यानBigg Boss 20 Controversy: लव गिल पर फूटा स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी का गुस्सा, ट्रोलिंग के बाद वीडियो जारी कर कही ये बड़ी बातFaridabad News: फरीदाबाद के मुजेरी में गर्जा बुलडोजर, 4 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनी ध्वस्तकेसी वेणुगोपाल चंडीगढ़ पहुंचे; वरिष्ठ नेताओं से बैठक करेंगे, 4 नवंबर को संगरूर में राहुल गांधी की रैली की तैयारियों पर मंथनBollywood News: स्टारडम दरकिनार, लूंगी-शर्ट पहन गांव के आंगन में दिखे संजय मिश्रा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिलSurajkund Mela: सूरजकुंड दिवाली मेले में छाई सिल्वर फॉयल पेंटिंग, प्रतापगढ़ के कलाकार के हुनर ने खींचा सबका ध्यान

Chandigarh crime News: चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर से पिस्टल की नोक पर होंडा सिटी लूटी, मामले में एक युवती समेत तीन गरफ्तार

Chandigarh crime News: चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर से पिस्टल की नोक पर होंडा सिटी लूटी, मामले में एक युवती समेत तीन गरफ्तार

मनीमाजरा थाना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh crime News: चंडीगढ़ में बुधवार देर रात राजीव विहार निवासी 24 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर पुलकित शर्मा से पिस्टल की नोक पर होंडा सिटी कार लूट ली गई। छह बदमाश तीन बाइक और एक एक्टिवा पर सवार होकर पहुंचे थे और उन्होंने पुलकित से नशे के लिए ₹10 हजार मांगे। पैसे नहीं मिलने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई की, कार की चाबी, घड़ी और मोबाइल छीन लिया और पिस्टल दिखाकर उसे कार से बाहर निकाल दिया।

वारदात के बाद आरोपी होंडा सिटी लेकर फरार हो गए। चंडीगढ़ पुलिस ने कार का नंबर फ्लैश कर हरियाणा के इलाकों में पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद मनीमाजरा थाना पुलिस और डीसीसी की टीम ने जीरकपुर के ढकोली इलाके से एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कार बरामद कर ली।

विज्ञापन

सोसायटी गेट के पास खाना आने का इंतजार कर रहा था पुलकित

पुलिस के मुताबिक, पुलकित शर्मा बुधवार रात करीब 12 बजे चंडीगढ़ से अपने घर पहुंचा था। वह सोसायटी के गेट के पास अपनी कार में बैठकर ऑनलाइन खाना आने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तीन बाइक और एक एक्टिवा पर सवार छह युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने पुलकित से नशे के लिए ₹10 हजार मांगे।

पुलकित के पास उस समय कैश नहीं था। उसने आरोपियों से गूगल-पे के जरिए पैसे देने की बात कही, लेकिन बदमाश इसके लिए तैयार नहीं हुए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने पुलकित की कार की चाबी निकाल ली और हाथ में पहनी घड़ी भी उतरवा ली। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। कुछ देर तक बहस और हाथापाई के बाद आरोपियों ने पिस्टल की नोक पर पुलकित को कार से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वे उसकी होंडा सिटी लेकर फरार हो गए। हालांकि, जाते समय बदमाशों ने उसका मोबाइल वापस कर दिया। पुलकित घर पहुंचा और अपने पिता संजीव को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दप्पर में ₹3,200 का तेल डलवाया, बिना भुगतान भागे

कार लूटने के बाद आरोपी दप्पर स्थित अंबाला-चंडीगढ़ टोल प्लाजा के पास एक पेट्रोल पंप पर पहुंचे। वहां उन्होंने कार में ₹3,200 का तेल डलवाया, लेकिन पैसे दिए बिना ही वहां से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस को लूटी गई कार के अंबाला में देखे जाने की सूचना मिली। बताया गया कि आरोपियों के साथ तीन युवतियां भी थीं। चंडीगढ़ पुलिस ने कार का नंबर हरियाणा के पुलिस थानों और संबंधित क्षेत्रों में फ्लैश कर दिया। इससे हरियाणा के उन इलाकों में भी पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया, जहां से कार के गुजरने की आशंका थी।

ढकोली से एक युवती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मनीमाजरा थाना पुलिस और डीसीसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जीरकपुर के ढकोली इलाके में दबिश दी। पुलिस ने यहां से एक युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई होंडा सिटी भी बरामद कर ली है। वारदात में कुल छह बदमाशों के शामिल होने की बात सामने आई है, इसलिए पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पढ़ाई पूरी करने के बाद पिता के साथ प्रॉपर्टी का काम कर रहा था पुलकित

पुलकित के पिता संजीव चंडीगढ़ से सटे कैंबवाला क्षेत्र में प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद पुलकित भी अपने पिता के साथ प्रॉपर्टी के काम में हाथ बंटा रहा है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल बाकी लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने इससे पहले किसी अन्य वारदात को अंजाम दिया है या नहीं।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।