Breaking News
सनी देओल की ‘सूर्या’ में दिखेंगे जिंदगी के तीन चरण, रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी फिल्म मेंMandi Board scam Punjab High Court : पंजाब मंडी बोर्ड में 500 करोड़ के कथित घोटाले पर हाईकोर्ट सख्तKurukshetra Road Accident: पिहोवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायलJalandhar Medical Store Raid Drugs : जालंधर की बस्ती बावा खेल में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड, 100 से अधिक नशीली गोलियों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तारUP STF arrest Ambala: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, अंबाला से 25 हजार का इनामी बदमाश राहुल वैद गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोलीसनी देओल की ‘सूर्या’ में दिखेंगे जिंदगी के तीन चरण, रवि किशन और प्रज्ञा जायसवाल भी फिल्म मेंMandi Board scam Punjab High Court : पंजाब मंडी बोर्ड में 500 करोड़ के कथित घोटाले पर हाईकोर्ट सख्तKurukshetra Road Accident: पिहोवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायलJalandhar Medical Store Raid Drugs : जालंधर की बस्ती बावा खेल में दो मेडिकल स्टोरों पर रेड, 100 से अधिक नशीली गोलियों के साथ बाप-बेटे गिरफ्तारUP STF arrest Ambala: यूपी एसटीएफ का बड़ा एक्शन, अंबाला से 25 हजार का इनामी बदमाश राहुल वैद गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद पैर में लगी गोली

चंडीगढ़ के क्लबों में कोकीन सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब; डिलीवरी के लिए रैपिडो चालक को बनाया मोहरा

VVinita Kohli
Chandigarh Crime News: चंडीगढ़ के क्लबों में कोकीन सप्लाई का नेटवर्क बेनकाब; डिलीवरी के लिए रैपिडो चालक को बनाया मोहरा

चंडीगढ़ में कोकीन तस्करी का भंडाफोड़

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Chandigarh Crime News: क्लबों और पार्टियों में कोकीन की मांग पूरी करने के लिए तस्करों ने डिलीवरी का ऐसा नेटवर्क बना रखा था, जिसमें रैपिडो चालक को भी शामिल कर लिया गया। छोटे-छोटे पैकेट ग्राहकों तक पहुंचाने के बदले चालक को हर डिलीवरी के 500 रुपये दिए जाते थे। चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो स्थानीय आरोपियों और एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 113.96 ग्राम कोकीन, मर्सिडीज, पजेरो और टाटा सफारी समेत तीन लग्जरी गाड़ियां और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस को शक है कि इन गाड़ियों को नशे के कारोबार से कमाए गए पैसे से खरीदा गया था।

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर को ऑपरेशन सेल की टीम सेक्टर-23सी मार्केट के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान राकेश कुमार उर्फ करण को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 22.10 ग्राम कोकीन मिली। मामले में 5 अक्टूबर को सेक्टर-17 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया। पूछताछ में राकेश ने कथित तौर पर जसकरण सिंह गिल का नाम बताया, जो उसे कोकीन सप्लाई करता था।

विज्ञापन

राकेश की गिरफ्तारी की भनक लगते ही जसकरण फरार हो गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जसकरण ने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह कोकीन नाइजीरियाई नागरिक एजेपुटा चार्ल्स चिज्लोक से खरीदता था। पुलिस ने 6 अक्टूबर को उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके पास भारत में रहने से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले।

 

 

क्यूआर कोड से वसूली, म्यूल खाते से लेनदेन

जांच में सामने आया कि राकेश को कोकीन के छोटे पैकेट देकर अलग-अलग ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए भेजा जाता था। हर डिलीवरी पर उसे 500 रुपये मिलते थे। ग्राहकों से भुगतान क्यूआर कोड और नकद के जरिये लिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, जसकरण अलग-अलग क्यूआर कोड और ऑनलाइन भुगतान माध्यमों का इस्तेमाल करता था। उसके कब्जे से 21.30 ग्राम कोकीन के साथ तीन लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं। पुलिस ने कथित वित्तीय लेनदेन में इस्तेमाल म्यूल खाते से जुड़ा एसबीआई एटीएम कार्ड भी कब्जे में लिया है।

 

 

कमीशन लेकर पहुंचाता था कोकीन

पुलिस के अनुसार, 40 वर्षीय एजेपुटा चार्ल्स चिज्लोक वर्ष 2019 में मुंबई के रास्ते भारत आया था। बाद में वह गुरुग्राम होते हुए खरड़ में रहने लगा। सितंबर 2025 में उसकी मुलाकात मैरी नाम की एक अन्य नाइजीरियाई महिला से हुई थी। इसके बाद वह कथित तौर पर कमीशन लेकर ग्राहकों तक कोकीन पहुंचाने लगा। पुलिस ने उसके कब्जे से 70.56 ग्राम कोकीन बरामद की है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और कोकीन की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, राकेश पहले निजी कैब चलाता था और नशे की लत के बाद कथित तौर पर तस्करी के धंधे से जुड़ गया। जसकरण कारों की खरीद-फरोख्त भी करता था। उसके खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मनाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक अन्य मामला दर्ज होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई, ग्राहकों और पैसों के लेनदेन से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।