Breaking News
Narnaul: दुर्गा पूजा महोत्सव में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजाKurukshetra News: 9 साल से बंद पड़ा ज्योतिसर का अंडरपास, जोहड़ बने रास्ते से परेशान ग्रामीण काट रहे 10 किमी का चक्करPM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगीKarnal crime news: सेक्टर-14 मार्केट में हुक्का पी रहे युवकों पर हमला, 19 वर्षीय आर्यन की निर्मम हत्याNarnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपीNarnaul: दुर्गा पूजा महोत्सव में मां के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजाKurukshetra News: 9 साल से बंद पड़ा ज्योतिसर का अंडरपास, जोहड़ बने रास्ते से परेशान ग्रामीण काट रहे 10 किमी का चक्करPM मोदी बोले- भारत ने दुनिया को सस्ती दवाएं और टैलेंट दिया, कभी रॉयल्टी नहीं मांगीKarnal crime news: सेक्टर-14 मार्केट में हुक्का पी रहे युवकों पर हमला, 19 वर्षीय आर्यन की निर्मम हत्याNarnaul: चालान व केवाईसी अपडेट के नाम पर आई संदिग्ध एपीके फाइल न करें इंस्टॉल, पहले आधिकारिक माध्यम से करें पुष्टि: एसपी

Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायल

GGaganpreet Kaur
Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को रौंदा, एक की मौत और दूसरा घायल

पिहोवा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुलेट को रौंदा

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kurukshetra Road Accident: कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा इलाके में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। कराह साहिब से कुछ ही दूरी पर एक बेकाबू स्कॉर्पियो-N ने आगे चल रही बुलेट बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार उत्तर प्रदेश के रहने वाले युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके पर मची अफरा-तफरा के बीच अपनी गाड़ी छोड़कर फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मृतक के साथी के बयान पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की शिकार हुई बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे। मृतक की पहचान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रहने वाले 35 वर्षीय दुर्गेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक की पहचान कैथल जिले के गुहला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव दृशेरपुर निवासी 29 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक दिल्ली में रहकर किसी निजी कंपनी में नौकरी करते थे और किसी काम से अपने घर की ओर लौट रहे थे।

विज्ञापन

दायीं तरफ उछलकर गिरे युवक, काफी दूर तक घसीटती गई बाइक

पिहोवा सदर थाना पुलिस को दिए अपने बयान में घायल सुनील कुमार ने बताया कि वह अपने दोस्त दुर्गेश के साथ उसकी बुलेट बाइक पर सवार होकर गांव दुरसपुर (CHEEKA) के लिए निकले थे। बाइक दुर्गेश चला रहा था और वह पीछे बैठा हुआ था। जब वे कराह साहिब से कुछ पीछे अपनी सही साइड में चल रहे थे, तभी पीछे से आई एक काले रंग की स्कॉर्पियो-N ने उनकी बाइक को सीधी और भयानक टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुनील उछलकर सड़क की दायीं तरफ जा गिरा, जबकि दुर्गेश बाइक समेत सड़क पर ही गिर गया और कार के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद जब आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जुटने लगे, तो स्थिति भांपकर स्कॉर्पियो चालक अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। हालांकि, सतर्कता दिखाते हुए घायल सुनील ने जाते समय उस स्कॉर्पियो का नंबर नोट कर लिया था।

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम, पुलिस कर रही तलाश

घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पिहोवा के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। सुनील को कुरुक्षेत्र के डॉ. जैन अस्पताल और बाद में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अंबाला के पास उसने दम तोड़ दिया।

थाना सदर पिहोवा पुलिस ने घायल सुनील के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी मुकेश ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कार नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश तेजी से की जा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कुरुक्षेत्र और कैथल में तेज हवाओं का अलर्ट

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।