Breaking News
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहरायाHathin monkey terror: पलवल के हथीन में बंदरों का खौफ, खूंखार बंदर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, 51 हजार का इनाम घोषितवर्दी का फर्ज निभाते शहीद हुए चंडीगढ़ पुलिस के 10 जवान, स्मृति दिवस पर किया नमनHaryana Police: हरियाणा पुलिस में बंपर भर्तियों का ऐलान, 2030 तक भरे जाएंगे 28 हजार पद, डीजीपी अजय सिंघल की बड़ी घोषणात्योहारी सीजन में बाजारों में स्टॉल पर विवाद, व्यापारियों के विरोध के बाद नगर निगम सख्तHaryana Electricity Strike: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू, कई जिलों में आधी रात से बत्ती गुल, पानी का संकट गहरायाHathin monkey terror: पलवल के हथीन में बंदरों का खौफ, खूंखार बंदर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, 51 हजार का इनाम घोषितवर्दी का फर्ज निभाते शहीद हुए चंडीगढ़ पुलिस के 10 जवान, स्मृति दिवस पर किया नमनHaryana Police: हरियाणा पुलिस में बंपर भर्तियों का ऐलान, 2030 तक भरे जाएंगे 28 हजार पद, डीजीपी अजय सिंघल की बड़ी घोषणात्योहारी सीजन में बाजारों में स्टॉल पर विवाद, व्यापारियों के विरोध के बाद नगर निगम सख्त

त्योहारी सीजन में बाजारों में स्टॉल पर विवाद, व्यापारियों के विरोध के बाद नगर निगम सख्त

Chandigarh Festival Stalls त्योहारी सीजन में बाजारों में स्टॉल पर विवाद, व्यापारियों के विरोध के बाद नगर निगम सख्त

चंडीगढ़ में त्योहारी स्टॉल पर विवाद

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliस्रोत: जगमार्ग रिपोर्टर, मयंक मिश्रा

Chandigarh Festival Stalls: त्योहारों के सीजन में बाजारों की पार्किंग और दुकानों के सामने अस्थायी स्टॉल लगाने को लेकर व्यापारियों और वेंडरों के बीच विवाद गहरा गया है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने नगर निगम की ओर से स्टॉल लगाने की अनुमति दिए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। व्यापार मंडल की आपत्ति के बाद नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने दुकानदारों को छोड़कर अन्य वेंडरों को जारी 20 दिन की स्टॉल लगाने संबंधी अनुमतियां तत्काल रद्द करने के निर्देश दिए। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान संजीव चड्ढा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव बलविंदर सिंह, वित्त सचिव राधेलाल बजाज, मुख्य सलाहकार भूपिंदर नराड़ और उपाध्यक्ष नवदीप शर्मा शामिल थे।

व्यापार मंडल ने बाजारों में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से स्थानीय और बाहरी, पंजीकृत व अपंजीकृत वेंडरों को स्टॉल बुक करने की अनुमति देने पर सवाल उठाए। पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारों का सीजन नियमित दुकानदारों के लिए साल के सबसे अहम कारोबारी अवसरों में से एक है। ऐसे में दुकानों के सामने अस्थायी स्टॉल लगने और पार्किंग स्थलों पर कब्जा होने से ग्राहकों को परेशानी होगी। इससे बाजारों में आवाजाही प्रभावित होने के साथ दुकानदारों की बिक्री पर भी असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की मांगें सुनने के बाद संतुलित समाधान का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के अनुसार, आयुक्त ने दुकानदारों को छोड़कर अन्य वेंडरों को जारी 20 दिन की अनुमति तत्काल रद्द करने के निर्देश दिए। मंडल ने इसे त्योहारी सीजन में स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। व्यापार मंडल ने कहा कि निर्धारित वेंडिंग जोन में पंजीकृत वेंडरों को पहले ही स्थान आवंटित किए जा चुके हैं। ऐसे में बाजारों में बाहरी और अपंजीकृत वेंडरों को अतिरिक्त जगह देने से नियमित दुकानदारों के साथ पंजीकृत वेंडरों के हित भी प्रभावित हो सकते हैं।

 

पटाखा बाजारों की तर्ज पर जगह तय करने का सुझाव

व्यापार मंडल ने नगर निगम को सुझाव दिया कि त्योहारों के दौरान अस्थायी स्टॉल लगाने के लिए पटाखा बाजारों की तर्ज पर शहर में अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाएं। इससे नियमित दुकानदारों और वेंडरों, दोनों को कारोबार का अवसर मिल सकेगा और बाजारों की पार्किंग व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी।

Read Also; कचरा फेंकने वालों पर नगर निगम का शिकंजा, आठ चालान काटे

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।