Breaking News
Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाKarnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडा

Chandigarh: प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

Chandigarh: प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

चंडीगढ़ में पीएम मोदी का दौरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Chandigarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में आधुनिक मातृ एवं शिशु केंद्र और आधुनिक तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार, 300 बिस्तरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले मातृ एवं शिशु केंद्र से माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और पूरे क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि तंत्रिका विज्ञान केंद्र में विभिन्न जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि इससे जटिल तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा, साथ ही तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण को भी मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत 150 बिस्तरों वाले आधुनिक गहन देखभाल ब्लॉक का भी शिलान्यास किया।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।