Breaking News
Sahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपीSahaja Yoga Jyotisar School: ज्योतिसर प्राइमरी स्कूल में बच्चों को दिया आत्मसाक्षात्कार का संदेश, शिक्षकों ने भी लिया हिस्साचंडीगढ़ समेत 6 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, 30 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट लिस्टराजस्थान संपर्क केंद्र पहुंचीं सचिव पूनम, वीडियो कॉल पर सुनीं लोगों की समस्याएं; अब तक 53,013 शिकायतों का निस्तारणपंजाबी सिंगर हनी सिंह के भतीजे की आज जालंधर में आखिरी अरदास; सड़क हादसे में गई जानSuran Ki Sabzi Recipe: दीपावली पर क्यों खाई जाती है सूरन की सब्जी? जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह और रेसिपी

Chandigarh: सेक्टर-48 में 10 अक्टूबर से सजेगा रामलीला मंच, 90 फीट ऊंचे पुतलों के साथ होगा बुराई का दहन

Chandigarh: सेक्टर-48 में 10 अक्टूबर से सजेगा रामलीला मंच, 90 फीट ऊंचे पुतलों के साथ होगा बुराई का दहन

सेक्टर-48 में 10 अक्टूबर से सजेगा रामलीला मंच

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर- मयंक मिश्रा

Chandigarh: सेक्टर-48 स्थित केंद्रीय विहार सोसाइटी के सामने मैदान में लगातार तीसरे वर्ष आयोजित होने जा रही श्री राम सेवक युवा कला मंच (रजि.) की रामलीला और पिछले 15 वर्षों से आयोजित हो रहे दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से शुरू होगा, जबकि 20 अक्टूबर को भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन में इस बार 90 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा।

मंगलवार को आयोजित बैठक में चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की और चंडीगढ़ के पूर्व मेयर देवेश मौदगिल विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

विज्ञापन

रामलीला मंच के चेयरमैन विपनजीत सिंह अमन और दशहरा कमेटी के चेयरमैन हनीत सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों में मिले जनसमर्थन को देखते हुए इस बार आयोजन का स्वरूप और अधिक भव्य बनाया जा रहा है। आधुनिक लाइटिंग, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, विशेष तकनीक और आकर्षक मंच सज्जा के माध्यम से दर्शकों को त्रेता युग का सजीव अनुभव कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दशहरे के अवसर पर 90 फीट ऊंचे रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा, जो अब तक के सबसे ऊंचे पुतले होंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष रामलीला का निर्देशन मंथन आर्ट्स के निर्देशक हीरा सिंह करेंगे। अनुभवी रंगकर्मी भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन करेंगे, जो इस बार के आयोजन का प्रमुख आकर्षण होगा।

बैठक में श्री न्यू तिरूपति बाला जी संस्थान के अध्यक्ष मुकेश कपूर, उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, गुरविंदर सिंह, मनजीत सिंह, महासचिव रितेश शर्मा, रामलीला कमेटी के मुख्य संरक्षक संजीव मलिक, अध्यक्ष दीपक गर्ग, महासचिव जगदीश कुमार, महिला अध्यक्ष राजिंदर कौर, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, वित्त सचिव समीर वाधवा, गुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार कंसल, संयुक्त सचिव चरणजीत सिंह सोढ़ी, साहिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।