Breaking News
Rashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियम

Chandigarh Student Protest: दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज चंडीगढ़ पहुंची, नीट विवाद पर सेक्टर-17 में छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Chandigarh Student Protest: दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज चंडीगढ़ पहुंची, नीट विवाद पर सेक्टर-17 में छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

सेक्टर-17 प्लाजा स्थित नीलम थिएटर के सामने प्रदर्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohliकंटेंट क्रेडिट: जगमार्ग रिपोर्टर- मयंक मिश्रा

Chandigarh Student Protest: नीट परीक्षा लीक विवाद और दिल्ली में छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध की गूंज अब चंडीगढ़ तक पहुंच गई है। दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्ग पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में बुधवार शाम पंजाब यूनिवर्सिटी से जुड़े विभिन्न छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों ने सेक्टर-17 प्लाजा स्थित नीलम थिएटर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस्तीफे की मांग उठाई। दिल्ली में नीट पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इसी कार्रवाई के विरोध में चंडीगढ़ में छात्र संगठनों ने मोर्चा खोला।

सेक्टर-17 प्लाजा में आयोजित प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में गड़बड़ियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए और परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ बताते हुए इसकी निंदा की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ भी नारे लगाए गए। छात्र संगठनों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सेक्टर-17 प्लाजा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। करीब 100 से 150 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे और पूरे प्रदर्शन के दौरान स्थिति पर नजर बनाए रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी। इस प्रदर्शन में पीएसयू (ललकार), नौजवान भारत सभा, एसएफएस, पंजाबनामा, एएफडीआर, साखी, सोपू, दिशा, एआईएसए सहित कई छात्र और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए। पंजाब यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान विभाग के छात्रों ने भी प्रदर्शन में भाग लिया।

संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह केवल किसी एक परीक्षा का मुद्दा नहीं है, बल्कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य और भरोसे से जुड़ा मामला है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और छात्रों को न्याय दिया जाए। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से सेक्टर-17 प्लाजा लगातार विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ है। अलग-अलग छात्र और सामाजिक संगठन यहां एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।