Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Charkhi Dadri News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज से खापों में रोष, सरकार को चेताया- ‘मांगें न मानीं तो करोड़ों लोग पहुंचेंगे दिल्ली’

Charkhi Dadri News: जंतर-मंतर लाठीचार्ज से खापों में रोष, सरकार को चेताया- 'मांगें न मानीं तो करोड़ों लोग पहुंचेंगे दिल्ली'

शिक्षा और इलाज की जायज मांगों पर लाठीचार्ज गलत, सर्वजातीय फोगाट खाप का बड़ा ऐलान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Charkhi Dadri News: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं और नागरिकों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज ने हरियाणा की सामाजिक फिज़ा में आक्रोष की लहर दौड़ा दी है। घटना के विरोध में हरियाणा की प्रभावशाली खाप पंचायतों ने सरकार के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है।

सर्वजातीय फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने इस जनांदोलन को अपना पूर्ण समर्थन देने का ऐलान करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि वह प्रदर्शनकारियों की समस्याओं का तुरंत और सम्मानजनक समाधान निकाले। उन्होंने दोटूक लहजे में चेतावनी दी कि यदि समय रहते कोई ठोस हल नहीं निकला, तो हरियाणा समेत देशभर से लोग दिल्ली की सीमाओं की तरफ रुख करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

‘शिक्षा, इलाज और पेपर लीक जैसी बुनियादी लड़ाई है यह’

चरखी दादरी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सर्वजातीय फोगाट खाप के प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि जंतर-मंतर पर उठ रही आवाज किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के आम परिवार और युवाओं के भविष्य से जुड़ी है।

उन्होंने कहा, “यह आंदोलन बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने, सस्ती और सुलभ दवाइयों, बेहतर भविष्य और आए दिन होने वाले पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं के खिलाफ है। ये मांगें सौ फीसदी जायज हैं। कायदे से सरकार को ऐसा आंदोलन खड़ा होने से पहले ही आगे बढ़कर इन मुद्दों का सकारात्मक निपटारा कर देना चाहिए था, लेकिन अफसोस कि लाठियों के दम पर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।”

इतिहास का दिया हवाला: ‘जब अंग्रेज झुक सकते हैं तो यह सरकार क्यों नहीं?’

सरकार के अड़ियल रवैये पर तीखे प्रहार करते हुए सुरेश फोगाट ने इतिहास के पन्ने पलटे। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में जब-जब जनसैलाब सड़कों पर उतरा है, तब-तब हुकूमतों को जनता की बात सुननी ही पड़ी है। उन्होंने कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के दौर में भी जब लोग आमरण अनशन पर बैठते थे, तो सरकार संवाद का रास्ता चुनती थी।

यहां तक कि महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलनों के सामने ब्रिटिश हुकूमत को भी घुटने टेकने पड़े थे। फिर समझ नहीं आता कि आज की चुनी हुई सरकार में इतनी हठधर्मिता और अहंकार क्यों भरा हुआ है?”

मांगें न मानने पर करोड़ों के दिल्ली कूच का दावा

आंदोलन को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन का दावा करते हुए फोगाट खाप के प्रधान ने कहा कि मौजूदा समय में जंतर-मंतर पर दो से तीन लाख लोग डटे हुए हैं और यह तो सिर्फ एक शुरुआत है।

अगर सरकार ने अपनी हठ छोड़कर मांगों को स्वीकार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में यह संख्या करोड़ों में तब्दील हो जाएगी और लोग खुद-ब-खुद दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने दोहराया कि फोगाट खाप ऐतिहासिक रूप से हमेशा जनहित के मुद्दों और सामाजिक न्याय की लड़ाई में आगे रही है और इस आंदोलन में भी आखिरी दम तक मजबूती के साथ खड़ी रहेगी।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चरखी दादरी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।