नामदेव समाज के बच्चों ने कविता पाठन एवं ड्राइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

Narnaul News : श्री नामदेव समाज समिति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नामदेव भवन, रविदास मार्ग, पुरानी सराय नारनौल में समाज के बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनका उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से कविता पाठन तथा ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में समाज के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के संयोजक त्रिभुवन वर्मा प्रवक्ता ने बताया कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने तथा उनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि बच्चों ने कविता पाठन के साथ-साथ चित्रकला एवं पेंटिंग में अपनी कल्पनाशीलता का परिचय दिया। उन्होंने बताया कि कविता पाठन प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रथम वर्ग में ईशा रोहिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि द्वितीय वर्ग में गिरीशा रोहिला ने प्रथम स्थान हासिल किया। बच्चों ने अपनी कविताओं के माध्यम से भाषा, भाव और प्रस्तुति का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम वर्ग में यशिका वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं ड्राइंग एवं पेंटिंग के द्वितीय वर्ग में गिरीशा रोहिल्ला प्रथम तथा खेमचंद द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम में बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए श्री नामदेव समाज समिति एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षक सुभाष चंद्र वर्मा ठेकेदार,ट्रस्ट के उपप्रधान महेंद्र कुमार वर्मा रतन, श्री नामदेव समाज समिति के प्रधान जुगेन्द्र कुमार वर्मा,संजय कुमार वर्मा,पूर्व प्रधान ओम प्रकाश लुहारिया, सुभाष कश्यप, पवन कुमार वर्मा, संतीश कुमार वर्मा, अमित झंडेवाला, किशोरी लाल वर्मा, अजय कुमार वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, दयानंद वर्मा, हेमंत वर्मा रतन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
