Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

CM Pushkar Singh Dhami: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से चमकेगा जागेश्वर धाम, हरेला पर्व पर सीएम धामी ने की विशेष पूजा

CM Pushkar Singh Dhami: ₹147 करोड़ के मास्टर प्लान से चमकेगा जागेश्वर धाम, हरेला पर्व पर सीएम धामी ने की विशेष पूजा

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पर मुख्यमंत्री का बड़ा संदेश, जागेश्वर मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

CM Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में कदम रखा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और पारंपरिक विधि-विधान के बीच मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से ऐतिहासिक श्रावणी मेले का शुभारंभ किया। ज्योतिर्लिंग जागेश्वर नाथ के दर पर शीश नवाकर सीएम धामी ने समूचे प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जन-कल्याण की मंगलकामना की। सुखद संयोग यह भी रहा कि इस मेले का आगाज उत्तराखंड के लोकपर्व ‘हरेला’ के दिन हुआ, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हरेला महज एक त्योहार नहीं, बल्कि हमारी मिट्टी, प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के साथ इंसानी जीवन के गहरे जुड़ाव का जीवंत दस्तावेज है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने जागेश्वर मंदिर परिसर में खुद पौधरोपण किया और जनता से अपनी धरती को हरा-भरा रखने के लिए बढ़-चढ़कर पौधे लगाने की अपील की।

विज्ञापन

मास्टर प्लान से संवरेगा देवस्थान: स्थानीय आर्थिकी और रोजगार को मिलेगी नई रफ्तार

श्रावणी मेले के उद्धाटन समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार के विजन को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि के प्राचीन आध्यात्मिक केंद्रों के मूल स्वरूप को बचाते हुए उन्हें आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस कर रही है।

इसी कड़ी में लगभग 147 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी ‘जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना’ पर काम चल रहा है। इस योजना का मकसद मंदिर की प्राचीन गरिमा और ऐतिहासिक वास्तुकला से बिना कोई छेड़छाड़ किए श्रद्धालुओं के लिए विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा तैयार करना है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं के लिए स्वरोजगार और स्थानीय आर्थिकी के नए द्वार भी खुलेंगे।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जागेश्वर धाम की पावन भूमि की यात्रा की है, तब से देश और दुनिया के नक्शे पर इस स्थान को लेकर जिज्ञासा और श्रद्धा काफी बढ़ गई है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि पिछले महज दो महीनों के भीतर ही चार लाख से अधिक श्रद्धालु जागेश्वर धाम के दर्शन कर चुके हैं।

‘विकल्प रहित संकल्प’ से बनेगा सर्वश्रेष्ठ उत्तराखंड, गणमान्य रहे मौजूद

सीएम धामी ने साफ किया कि उनकी सरकार “विकल्प रहित संकल्प” के मूल मंत्र पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं से अपील की कि वे देवभूमि से केवल आस्था ही नहीं, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी अपने साथ लेकर जाएं।

इस भव्य उद्घाटन समारोह के अवसर पर अल्मोड़ा की इस देवभूमि पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैडा, अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा सहित जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर.एस. मौजूद रहे। इसके अलावा जागेश्वर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस पावन शुरुआत का साक्षी बनकर मेले की भव्यता को बढ़ाया।

यह भी पढ़ें– Uttarakhand News: सीएम धामी ने दी ₹123.79 करोड़ की 17 योजनाओं की बड़ी सौगात

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।