Breaking News
Bhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियमBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीपंजाब चुनाव के लिए AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धूरी से फिर लड़ेंगे भगवंत मानउत्तराखंड में खेलों को बढ़ावा: 32 से बढ़कर 50 खेल होंगे, आमवाला में बनेगा मिनी स्टेडियम

CM Saini Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के आज इन 5 गांवों में सजेगी मुख्यमंत्री की चौपाल, सुनेंगे जनता की फरियाद

CM Saini Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के आज इन 5 गांवों में सजेगी मुख्यमंत्री की चौपाल, सुनेंगे जनता की फरियाद

लाडवा में 5 घंटे रहेंगे मुख्यमंत्री सैनी, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारे के सख्त निर्देश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

CM Saini Kurukshetra: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अपने गृह विधानसभा क्षेत्र लाडवा के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने और चुनाव जीतने के बाद इलाके के लोगों का आभार जताने के लिए यह विशेष ‘धन्यवादी कार्यक्रम’ रखा गया है।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम सैनी अपने इस दौरे की शुरुआत सुबह सबसे पहले खेड़ी दाबदलान गांव से करेंगे। अपनों के बीच पहुंच रहे मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर लाडवा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

चौपाल पर बैठेंगे मुख्यमंत्री; घड़ौली, भालड़ और धनौरा जाटान में सीधा संवाद

खेड़ी दाबदलान के बाद मुख्यमंत्री का काफिला घड़ौली, भालड़, धनौरा जाटान और बैनी गांव पहुंचेगा। इन सभी पांचों गांवों में स्थानीय मौजिज लोगों और ग्रामीणों की तरफ से स्वागत सह धन्यवाद कार्यक्रम तय किए गए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री किसी औपचारिकता में न पड़कर सीधे ग्रामीणों के बीच बैठेंगे। वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और इलाके में चल रहे विकास कार्यों का फीडबैक खुद जनता से लेंगे। बिजली, पानी, सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर मुख्यमंत्री सीधे ग्राउंड रिपोर्ट जानेंगे।

अधिकारियों की फौज रहेगी साथ, मौके पर ही निपटाए जाएंगे जनता के काम

इस दौरे की सबसे खास बात यह है कि मुख्यमंत्री के साथ विभिन्न महकमों के आला अधिकारियों की पूरी टीम मौजूद रहेगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से पहले ही हिदायत दी जा चुकी है कि ग्रामीण अंचल से आने वाली शिकायतों और मांगों को गंभीरता से लिया जाए।

जो समस्याएं मौके पर सुलझाई जा सकती हैं, उनका निपटारा अधिकारी तुरंत करें ताकि जनता को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। मुख्यमंत्री करीब 5 घंटे तक अपने क्षेत्र में अलग-अलग कार्यक्रमों में वक्त बिताएंगे।

छावनी में बदला रूट, प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े बंदोबस्त

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कुरुक्षेत्र जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सभी पांचों गांवों में कार्यक्रम स्थलों से लेकर मुख्यमंत्री के गुजरने वाले पूरे रूट पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं।

जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और वरिष्ठ अधिकारी खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का जायजा लेकर तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं ताकि सीएम के इस जनसंवाद कार्यक्रम में आम लोगों को कोई असुविधा न हो।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के हिसार पहुंचा मानसून, 17 जिलों में आंधी और भारी बारिश का यलो अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।