Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

CM Sirsa News: सिरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, वीटा मिल्क प्लांट और ड्रग रिकवरी सेंटर का किया उद्घाटन

CM Sirsa News: सिरसा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, वीटा मिल्क प्लांट और ड्रग रिकवरी सेंटर का किया उद्घाटन

सिरसा में 500 पुलिस जवानों का पहरा, सीएम सैनी ने दिया वीटा चिलिंग प्लांट का तोहफा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

CM Sirsa News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने तय कार्यक्रम के तहत गुरुवार, 23 जुलाई को सिरसा पहुंचे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (CDLU) के ऑडिटोरियम हॉल में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में कुल 19 जनसमस्याओं पर सुनवाई कर अधिकांश मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। हालांकि, एक तरफ जहाँ हॉल के अंदर प्रशासनिक स्तर पर फरियादियों की बात सुनी जा रही थी, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा और अव्यवस्था के नाम पर आम जनता को भारी फजीहत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

मीडिया की नो-एंट्री और गर्मी से बेहाल दिखे लोग

हर बार की तरह इस बार भी ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में प्रशासन की ओर से सख्त नियम लागू किए गए थे। स्थानीय पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को हॉल के अंदर जाकर कवरेज करने से रोक दिया गया। केवल शिकायतकर्ताओं, गिने-चुने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ही एंट्री दी गई।

हद तो तब हो गई जब दूर-दराज के गांवों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे दर्जनों बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं को मुख्य हॉल के बाहर ही रोक दिया गया। उमस और भीषण गर्मी के बीच लोग अपने हाथों में थमे कागजात और कपड़ों से हवा करते नजर आए, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर पीने के पानी या बैठने का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखा।

एक दिन पहले बदला गया कार्यक्रम स्थल

दिलचस्प बात यह रही कि इस अहम बैठक से ठीक एक दिन पहले जिला प्रशासन ने इसका वेन्यू बदल दिया था। पहले यह कार्यक्रम बरनाला रोड स्थित पंचायत भवन में होना तय हुआ था, लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था का हवाला देते हुए अचानक इसे सीडीएलयू ऑडिटोरियम में शिफ्ट कर दिया गया।

बुधवार को ही डीसी शांतनु शर्मा और एएसपी आदर्शदीप ने मौके का जायजा लिया था। वहीं, सरपंचों द्वारा मांगों को लेकर दिए गए धरना-प्रदर्शन के अल्टीमेटम को देखते हुए परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

मंच पर दिखे ये बड़े चेहरे

ग्रीवेंस बैठक के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ सूबे की राजनीति के कई दिग्गज नजर आए। मंच पर ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, भाजपा नेता व लेबर बोर्ड के चेयरमैन रोहताश जांगड़ा, सिरसा भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह, डबवाली जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा, डीसी शांतनू शर्मा, एसपी दीपक सहारण और नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप मौजूद रहे। इसके अलावा इस बार राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय रहे भाजपा नेता गोबिंद कांडा भी सीएम के साथ अग्रिम पंक्ति में बैठे दिखे।

वीटा प्लांट और ड्रग रिकवरी सेंटर का लोकार्पण

जनसमस्याओं की सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री ने जिले को कई विकास परियोजनाओं की सौगात दी। सीएम सैनी ने विश्वविद्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का आगाज करते हुए पौधरोपण किया।

इसके साथ ही उन्होंने वीटा दुग्ध संघ द्वारा स्थापित 20 हजार लीटर क्षमता वाले आधुनिक दुग्ध शीतकरण केंद्र (मिल्क चिलिंग प्लांट) का औपचारिक उद्घाटन किया। नशामुक्त हरियाणा संकल्प के तहत उन्होंने सिविल अस्पताल सिरसा के प्रांगण में नवनिर्मित इंटीग्रेटेड ड्रग रिकवरी सेंटर का भी शुभारंभ किया।

शहर में 500 पुलिसकर्मी तैनात, रूट डायवर्ट

मुख्यमंत्री के सिरसा आगमन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए करीब 500 पुलिस अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया। विश्वविद्यालय परिसर से लेकर शहर के मुख्य चौराहों, बस स्टैंड और संवेदनशील इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। वीआईपी मूवमेंट के कारण शहर के कुछ प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही को रोककर रूट डायवर्ट किया गया, जिससे आम यात्रियों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरसा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।