Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मैदान में एक बार फिर हरियाणा की माटी के लाडलों और बेटियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा, इच्छाशक्ति और मैदान पर शानदार प्रदर्शन के दम पर हरियाणवी खिलाड़ियों ने न केवल पदक तालिका में देश का खाता खोल दिया है, बल्कि कई अन्य खेलों में भी भारत के लिए पदक पक्के कर दिए हैं। गुरुवार को जहां एक तरफ डिस्कस थ्रो में भिवानी की बेटी ने कांस्य पदक जीतकर तिरंगा लहराया, वहीं दूसरी तरफ जैवलिन थ्रो और बॉक्सिंग की रिंग में हरियाणवी मुक्कों और भालों की गूंज सुनाई दे रही है।

मां बनने के बाद सीमा कालीरमन का धमाकेदार कमबैक

विज्ञापन

कॉमनवेल्थ गेम्स की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भिवानी के गांव दिनोद की रहने वाली एथलीट डॉ. सीमा कालीरमन ने इतिहास रचते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। सीमा ने प्रतियोगिता में बेहद धैर्य और तकनीकी लय का परिचय दिया। पहला थ्रो फाउल होने के बाद दबाव में आए बिना उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 58.65 मीटर दूर थ्रो फेंककर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा में जींद की होनहार एथलीट निधि रानी 57.10 मीटर के थ्रो के साथ बेहद मामूली अंतर से पदक से चूकीं और चौथे स्थान पर रहीं।

आज रात भाला फेंकेंगे नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह

दुनियाभर के खेल प्रेमियों की नजरें आज रात होने वाले पुरुषों के जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) फाइनल पर टिकी हैं। पानीपत के स्टार एथलीट और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा तथा भिवानी के युवा एथलीट यशवीर सिंह ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबरकर वापसी कर रहे नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में 79.61 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंककर फाइनल में जगह पक्की की। वहीं, अपना पहला कॉमनवेल्थ खेल रहे भिवानी के यशवीर सिंह ने भी 78.36 मीटर का थ्रो कर फाइनल में प्रवेश पाया। नीरज और यशवीर शुक्रवार देर रात 12:45 बजे भारत के लिए मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

मुक्केबाजी में हरियाणा का राज, 7 बॉक्सर सेमीफाइनल में

मुक्केबाजी के क्षेत्र में हरियाणा के मुक्केबाजों का दबदबा जगजाहिर है। देश के कुल 10 मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंचे हैं, जिनमें से 7 बॉक्सर अकेले हरियाणा से हैं। सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही इन सभी खिलाड़ियों का कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। आज ये सभी खिलाड़ी फाइनल का टिकट कटाने के लिए रिंग में उतरेंगे।

महिला वर्ग में प्रीति पंवार (54 किग्रा) सुबह 10:30 बजे, जैस्मिन लम्बोरिया (57 किग्रा) दोपहर 2:30 बजे, अरुंधति चौधरी (70 किग्रा) दोपहर 3:15 बजे और साक्षी चौधरी (51 किग्रा) शाम 7:00 बजे अपने मुकाबले खेलेंगी। वहीं पुरुष वर्ग में अंकुश पंघाल (80 किग्रा) सुबह 11:15 बजे, सचिन सिवाच (60 किग्रा) रात 8:30 बजे और नरेंद्र बेरवाल (90+ किग्रा) रात 9:15 बजे रिंग में उतरेंगे। हरियाणा के खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन से भिवानी, पानीपत और जींद समेत पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़ें– Manohar Lal Meeting Shruti Choudhry: चंडीगढ़ में क्यों मिले मनोहर लाल और श्रुति चौधरी? जानिए तोशाम कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पानीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।