Breaking News
Panchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाBhupinder Singh Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, 14 साल पुराने रैक्सिल फफूंदनाशक मामले में सीबीआई केस बंदNarnaul News: सीआईए टीम ने निजामपुर से 24.63 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाBhupinder Singh Hooda: भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बड़ी राहत, 14 साल पुराने रैक्सिल फफूंदनाशक मामले में सीबीआई केस बंदNarnaul News: सीआईए टीम ने निजामपुर से 24.63 ग्राम एमडीएमए के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

दलेर मेहंदी से विवाद में मंत्री सुबोध उनियाल का नया बयान सामने आया, कहा- इस्तीफा दे दूंंगा माफी नहीं मांगूगा

Daler Mehndi Controversy दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का नया बयान, बोले- माफी नहीं मांगूंगा

दलेर मेहंदी विवाद पर सुबोध उनियाल का नया बयान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री कहते सुनाई दे रहे हैं कि कुछ लोगों ने उनसे कहा कि अगर आलाकमान निर्देश देगा तो उन्हें माफी मांगनी पड़ेगी। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनियाल ने कहा, “मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के साथ हुए विवाद को लेकर पहले से ही चर्चा चल रही है। इससे पहले भी मंत्री का एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें लगा कि दलेर मेहंदी नशे में हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उन्हें नहीं पता कि गायक किस चीज के नशे में थे और वह इतने बड़े कलाकार का मेडिकल परीक्षण नहीं करा सकते।

35 लाख रुपये लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे दलेर मेहंदी: मंत्री

विज्ञापन

सुबोध उनियाल ने अपने पहले बयान में कहा था कि बाद में उन्हें बताया गया कि दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी। अगर उनकी तबीयत ठीक नहीं थी तो उन्हें कार्यक्रम के आयोजकों या वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, ऐसी स्थिति में कलाकार को कार्यक्रम में नहीं आना चाहिए था। मंत्री ने दावा किया था कि गायक ने कार्यक्रम में आने के लिए 35 लाख रुपये लिए थे और उनके ठहरने के लिए होटल की अलग से व्यवस्था भी की गई थी। उन्होंने कहा था कि उनका मकसद संगीत या किसी कलाकार को बदनाम करना नहीं था, लेकिन जब गायक करीब 45 मिनट तक ठीक से प्रस्तुति नहीं दे पाए तो जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने उन्हें टोका। उनियाल ने यह भी कहा था कि कलाकार का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन कलाकार को भी अपने सम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

मीका सिंह और कपिल शर्मा ने जताया था विरोध, सीएम धामी ने की थी बात

यह पूरा मामला 18 अक्टूबर को टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या का है। कार्यक्रम में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान उनकी आवाज लड़खड़ाने पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल नाराज हो गए और मंच पर पहुंचकर उन्हें टोक दिया। मंत्री ने कहा था कि गायक को इसलिए बुलाया गया है, ताकि क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन हो सके। उन्होंने कहा कि बड़े नाम वाले कलाकार को अपनी प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए। जब उनसे ठीक से बोला नहीं जा रहा तो वह गाना कैसे गाएंगे। इस पर दलेर मेहंदी ने जवाब दिया था कि मंत्री ने उन्हें सम्मान के साथ बुलाया है। उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वह पंडाल में जाकर बैठें और उन्हें अपनी प्रस्तुति जारी रखने दें।

विवाद सामने आने के बाद बॉलीवुड और संगीत जगत से भी प्रतिक्रियाएं आई थीं। गायक मीका सिंह, कपिल शर्मा और अन्य लोगों ने मंत्री के बयान पर विरोध जताया था। मामले के तूल पकड़ने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसी भी तरह की गलतफहमी या मतभेद को आपसी बातचीत और सौहार्दपूर्ण माहौल में दूर किया जाना चाहिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने दलेर मेहंदी से भी फोन पर बात की थी। अब सुबोध उनियाल के नए बयान के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Click Here👉 मीका सिंह का बड़ा बयान, दलेर मेहंदी विवाद सुलझा, सीएम पुष्कर सिंह धामी की सादगी की तारीफ की

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

उत्तराखंड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।