Narnaul News: जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी देवेंद्र निवासी गांव निजामपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा 24.63 ग्राम संदिग्ध एमडीएमए (MDMA) नशीला पदार्थ तथा बिना नंबर प्लेट की स्कूटी बरामद की गई है।
डीएसपी भारत भूषण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिले में नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हैं।
इसी कड़ी में 01 नवंबर 2026 को सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के सिलसिले में देवी लाल चौक, निजामपुर पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गांव निजामपुर निवासी देवेंद्र नशीले पदार्थ एमडीएमए की अवैध खरीद-फरोख्त में संलिप्त है तथा वह स्कूटी पर सवार होकर विद्या भारती स्कूल के नजदीक मौजूद है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पूछताछ में उसकी पहचान देवेंद्र निवासी गांव निजामपुर के रूप में हुई। इसके बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 24.63 ग्राम संदिग्ध एमडीएमए (MDMA) नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ तथा बिना नंबर प्लेट की स्कूटी को नियमानुसार कब्जे में लेकर थाना निजामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय नारनौल में संपन्न हुआ नौवां जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’, लोक संस्कृति और प्रतिभा का दिखा अनूठा संगम

