Breaking News
Rashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचाRashifal 3 November: जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक भविष्यफलGurugram Crime: मध्य प्रदेश से बस में पिस्टल लेकर पहुंचे दो तस्कर गिरफ्तार, 8 पिस्टल व 16 मैगजीन बरामदPanchkula School Case: 8 वर्षीय आरोपी छात्र का GMCH-32 में मेंटल असेसमेंट टेस्ट, पिता बोले- पबजी का आदी था बेटाYamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्करKurukshetra Snatching News: लिफ्ट देकर बुजुर्ग महिला के कान से छीनी बालियां, CIA-1 ने अंकित उर्फ बिल्ला को दबोचा

Yamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्कर

Yamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्कर

यमुनानगर में नशे की बड़ी खेप बरामद, चांदपुर अंडरपास से दबोचे गए शातिर तस्कर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Drug Seizure News: यमुनानगर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एंटी नारकोटिक सेल की टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। राजस्थान से 18 पहिया ट्रक में छिपाकर 25 किलोग्राम नशीला डोडा चूरा पोस्त लाकर स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में घूम रहे दो शातिर तस्करों को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया। सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुलदीप नगर मार्केट के पास चांदपुर अंडरपास के समीप घेराबंदी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ट्रक के मालिक व चालक कुलदीप नगर निवासी बलविंदर सिंह और उसके साथी गांव गधोला निवासी अमरजीत के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है और राजस्थान में भी इनके खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

चांदपुर अंडरपास के पास दी दबिश, ट्रक से बरामद हुई 25 किलो डोडा चूरा

एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज अनिल कुमार ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी टीम को एक विश्वसनीय सूत्र से पुख्ता जानकारी मिली थी कि दो संदिग्ध युवक राजस्थान नंबर या बड़े ट्रक में नशीला पदार्थ लेकर चांदपुर अंडरपास के पास खड़े हैं और वहां किसी स्थानीय खरीदार का इंतजार कर रहे हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए सेल की टीम ने बिना वक्त गंवाए बताए गए स्थान पर रेड मारी। पुलिस टीम ने मौके पर खड़े ट्रक को चारों तरफ से घेर लिया और उसमें मौजूद बलविंदर सिंह और अमरजीत को हिरासत में ले लिया। जब नियमानुसार ट्रक और उसके केबिन की सघन तलाशी ली गई, तो उसमें से 25 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ और ट्रक को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

पुलिस रिमांड पर आरोपी, सप्लायर और खरीदारों का नेटवर्क खंगालने में जुटी टीम

इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान तस्करों से यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि राजस्थान में वे किस मुख्य सप्लायर से यह माल खरीदकर लाए थे, इसके लिए कितने रुपये का लेनदेन हुआ था और यमुनानगर में इसकी खेप किन-किन स्थानीय नशा कारोबारियों या युवाओं तक पहुंचाई जानी थी।

इसके अलावा, पुलिस आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है और राजस्थान पुलिस से संपर्क साधकर वहां दर्ज मुकदमों का पूरा विवरण जुटा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि रिमांड के दौरान पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े कई अन्य चेहरों के नामों का भी खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें– यमुनानगर में फर्जी जॉब रैकेट का पर्दाफाश, एक ही बैंक खाते में पहुंच रही थी ठगी की रकम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।