Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Yogi Dahiya Arrest: स्टेडियम में दारू पीते दिखे हरियाणवी मॉडल योगी दहिया, पुलिस ने लिया हिरासत में

Yogi Dahiya Arrest: स्टेडियम में दारू पीते दिखे हरियाणवी मॉडल योगी दहिया, पुलिस ने लिया हिरासत में

स्टेडियम में दारू पीते दिखे हरियाणवी मॉडल योगी दहिया, पुलिस ने लिया हिरासत में

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yogi Dahiya Arrest: उत्तराखंड के देहरादून में चल रही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (ACL) उस वक्त विवादों के घेरे में आ गई, जब ‘नशा मुक्त हरियाणा’ का संदेश देने पहुंचे कलाकार खुद स्टेडियम परिसर में जाम छलकाते कैमरे में कैद हो गए। सोशल मीडिया पर एक 15 सेकेंड का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसने आयोजकों के दावों की हवा निकाल दी।

वीडियो में हरियाणवी मॉडल और एक्टर योगेश दहिया उर्फ योगी अपने साथी कलाकारों के बीच शराब की बोतल का ढक्कन खोलते और ग्लास में शराब डालते साफ दिखाई दे रहे थे। बैकग्राउंड में ‘वाह भाई वाह… के मारा है रै’ जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही थीं।

विज्ञापन

पुलिस ने लिया संज्ञान, 3 हरियाणवी आर्टिस्ट गिरफ्तार

वीडियो सामने आते ही देहरादून के रायपुर थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। रायपुर थाना SHO संजीत ने बताया कि 11 सितंबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस क्लिप की पड़ताल की गई, जिसमें कुछ युवक सार्वजनिक व खेल परिसर में शराब पीकर माहौल खराब करते दिखे।

पहचान होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोनीपत के बड़खालसा गांव निवासी योगेश दहिया (34), राई क्षेत्र निवासी सचिन (34) और हिसार निवासी भूपेश कुमार (28) को हिरासत में लिया। तीनों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और बाद में उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया।

आयोजकों ने मांगी माफी, एक्टर बोले- ‘जीत की खुशी में हुआ सेलिब्रेशन’

मामला बढ़ने के बाद लीग की ओर से आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक माफीनामा पोस्टर जारी किया गया है। वहीं, मामले में सफाई देते हुए हरियाणवी इंडस्ट्री में 100 से अधिक गानों में काम कर चुके बॉडीबिल्डर और एक्टर योगी दहिया ने बताया कि 9 सितंबर को जगन्नाथ टीम ने मांगेराम लीजेंड टीम को 3 विकेट से हराया था।

163 रनों का पीछा करते हुए मिली इस जीत की खुशी में टीम के खिलाड़ी जश्न मना रहे थे। योगी का कहना है कि वे पेशेवर क्रिकेटर नहीं हैं और महज शौक के तौर पर लीग में शामिल हुए थे, लेकिन सेलिब्रेशन की इस निजी क्लिप को किसी ने गलत मंशा से वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर लौटना शुरू हुआ मानसून 16 जिलों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अपडेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।