Breaking News
Winter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारीWinter styling Tips: बिना मोटे दिखे ऐसे करें विंटर लेयरिंग, प्लस-साइज महिलाओं के लिए काम के हैं ये फैशन ट्रेंड्सचंडीगढ़ में देर रात भीषण हादसा: तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौतBhiwani School News: भिवानी के बारवास स्कूल में बवाल, छात्र ने अध्यापकों पर लगाया पिटाई का आरोप, भिवानी अस्पताल रेफरHaryana Vehicle Tax Rules: दीवाली से पहले हरियाणा सरकार का बड़ा तोहफा, महिलाओं के नाम गाड़ी खरीदने पर मिलेगी टैक्स में भारी छूटAyurvedic Eating Rules: Mobile देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद के इन नियमों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर बाइकर्स के बीच खूनी जंग, बीच सड़क पर लात-घूंसों की बौछार

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर बाइकर्स के बीच खूनी जंग, बीच सड़क पर लात-घूंसों की बौछार

Gurugram News: दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर बाइकर्स के बीच खूनी जंग, बीच सड़क पर लात-घूंसों की बौछार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

Gurugram News: दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के सबसे व्यस्ततम रूट नेशनल हाईवे-48 पर रविवार की सुबह कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक तस्वीर सामने आई। दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर के पास एंबियंस मॉल के ठीक पहले सुपरबाइक्स पर सवार कुछ हुड़दंगियों ने एक अन्य राइडर को बीच सड़क पर घेर लिया।

मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इस कदर बढ़ा कि तीन-चार युवकों ने पीड़ित राइडर पर हमला बोल दिया। इस दौरान हाईवे के बीचोबीच करीब 15 मिनट तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण रीवाड़ी-जयपुर की तरफ जाने वाली गाड़ियों के पहिये पूरी तरह थम गए।

विज्ञापन

‘अकेला था और लड़की साथ थी, सबका हिसाब होगा’

इस पूरी वारदात का शिकार हुए बाइक राइडर की पहचान प्रिंस संधू के रूप में हुई है। घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद खुद प्रिंस संधू ने सोशल मीडिया पर आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

उसने वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, “मैं उस वक्त बिल्कुल अकेला था और मेरे साथ मेरी एक महिला दोस्त भी थी। मैं किसी भी तरह के पंगे में पड़कर उसकी सुरक्षा को खतरे में नहीं डालना चाहता था, इसलिए चुप रहा। लेकिन जिन लोगों ने भी यह हरकत की है, उन सभी का जल्द ही कायदे से हिसाब किया जाएगा।”

ट्रैफिक पुलिसकर्मी बना देवदूत, वरना हो सकती थी अनहोनी

चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावर युवक प्रिंस संधू को सड़क पर गिरा-गिराकर बूटों और घूंसों से मार रहे थे। उसके साथ मौजूद युवती हमलावरों को रोकने के लिए लगातार रोती-चिल्लाती रही और बीच-बचाव की कोशिश करती रही, लेकिन रफ़्तार के इन तथाकथित शौकीनों के सिर पर खून सवार था।

गनीमत यह रही कि हंगामा बढ़ते देख वहां ट्रैफिक सुचारू कर रहा एक पुलिसकर्मी तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचा। उसने अपनी जान जोखिम में डालकर हिंसक हो चुके युवकों को पीछे धकेला और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस के दखल के बाद ही मामला शांत हुआ और हमलावर अपनी बाइक उठाकर दिल्ली की तरफ रफूचक्कर हो गए।

हर रविवार स्टंटबाजों का अड्डा बनता है एंबियंस मॉल का यह ‘ब्लैक स्पॉट’

स्थानीय लोगों और रोजाना सफर करने वाले मुसाफिरों की मानें तो यह कोई पहली घटना नहीं है। हर रविवार की सुबह दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से सैकड़ों की तादाद में भारी-भरकम और महंगी बाइक्स लेकर युवा इस बॉर्डर पर जुटते हैं। वीकेंड की सुबह यह पूरा हाईवे स्टंटबाजों और रफ़्तार के सौदागरों का अवैध अड्डा बन जाता है।

तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण एंबियंस मॉल के पास का यह कट एक खतरनाक ‘ब्लैक स्पॉट’ में तब्दील हो चुका है, जहां पहले भी कई नामचीन राइडर्स सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है, लेकिन गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया सेल वीडियो के आधार पर हुड़दंगियों की नंबर प्लेट ट्रेस करने में जुट गई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।